Top News

युवा कांग्रेस मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा

किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

मुख्यमंत्री के समर्थन मूल्य घोषणा को लागू किया जाए।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मध्य प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए प्रदेश के किसानों से अपने घोषणा पत्र में मुख्यमंत्री जी ने झूठ बोले हैं। कि चुनाव जीतने पर गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए और धान का 3100 रुपए प्रति क्विंटल किया जाएगा, लेकिन सरकार ने ऐसा ना कर किसानों को धोखा दिया है मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने माननीय प्रधानमंत्री जी की मौजूदगी में रीवा के पंचायती राज सम्मेलन में कहा था मध्य प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी कर दी गई है जो सर्वथा झूठ है जबकि किसानों की आय 2015-16 की तुलना में 9740 से घटकर 8339 प्रति माह प्रति परिवार रह गई है। प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को उनकी फसल के ₹6000 प्रति क्विंटल से अधिक पर खरीदने जाने की आवश्यकता है। 

किसानों से संबंधित इन्हीं सभी मुद्दों को उठाने के लिए एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए गए वादों को मुख्यमंत्री महोदय को याद दिलाने के लिए युवा कांग्रेस जिला शहडोल ने दिनांक 11 सितंबर 2024 को युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। उक्त कार्यक्रम में अनुज सिंह सुनील तिवारी प्रभात शुक्ला अभिषेक शुक्ला सनी खान अलीम खान प्रमोद द्विवेदी एवं भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post