Top News

जिला नगर क्षेत्र में अपराधियों का बढ़ता कारवां, अधिवक्ता के ऊपर किया गया जान लेवा हमला पुलिस प्रशासन का नहीं रहा भय।

नगर में बढ़ाते हुए अपराधों में भी स्थानीय निवासी नहीं हैं सुरक्षित। 

पुलिस को पूरी जानकारी होने के बाद भी अपराधी खुले आम जाकर अधिवक्ता पर किये हमला।

इनके घरों पर अक्सर रात के अंधेरे में बाहरी लोगों का आना जाना होता है बड़े बड़े बैग और बाक्स के साथ।

अपराधियों के बुलंद हौसलों के पीछे किसका है हाथ। 

रिपब्लिक न्यूज।।                                                         

शहडोल मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग मुख्यालय के जिला नगर क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिसमें पुलिस प्रशासन के लिए एक कड़ी चुनौती बनते नजर आ रही है।

एक ऐसा ही मामला जिला प्रशासन नगर क्षेत्र से जुड़े होने का सामने आया है जिसमें पिछले दिनों लगभग 3 महीने पहले भी इसी तरह हुआ था एडवोकेट उदय सोनी पर हमला और अब यह फिर से दूसरी बार हुआ इन पर हमला।

ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पुलिस के संरक्षण में अपराध अपनी अराजकता पर आ पहुंचा है। 

जबकि दो महत्वपूर्ण पुलिस प्रकरण दर्ज हो चुका, अपराधी चिन्हित हो चुके, इसके बाद भी अपराधियों के हौसले ऐसे कैसे बढ़ गए कि वह अधिवक्ता उदय सोनी के ऊपर घर के पास ही सार्वजनिक तौर पर हमला कर देते हैं। यह आशंका हालांकि उदय सोनी पहले ही जता चुके थे। 

स्थानीय विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी क्योंकि पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं रही जबकि अपराधी खुलेआम घूम रहे थे। जबकि अप्रत्यक्ष तौर पर अपराधियों को यह कहकर महिमा मंडित किया जा रहा था कि वह पेशेवर अपराधी हैं।

इसलिए जब तक उच्च अधिकारी उन्हें योजनाबद्ध तरीके से नहीं पकड़ेंगे तब तक पुलिस का संरक्षण उन्हें मिलता रहेगा। इसकी आशंका भी बनी रहेगी कि अब अपराधी उनके घर में घुस कर भी हमला कर सकते हैं।

वहीं उदय सोनी के परिवार के अन्य सदस्य भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

बिटिया भी जाती है कोर्ट प्रैक्टिस के लिए, कहीं अगला हमला उस पर तो नहीं करेगें हमलावर।

सुरक्षा के संबंध में राजस्व जिला अधिवक्ता संघ ने भी दिया जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन।

स्थानीय निवासियों और पीड़ित अधिवक्ता उदय सोनी उनकी बेटी नेहा सोनी ने बताया है कि इन सभी के घरों में बहुत से बहारी लोगों का आना जाना लगातार होता रहता है उन बहारी लोगों का अक्सर रात के अंधेरे में ही इन लोगों के घर आते हैं और साथ में बड़े पैमाने में बड़े बड़े बैग और बाक्स होता है। पीड़ित परिवार ने अख्तरी बेगम एवं उनके पति ज़ाकिर अली, और साथ में सिकंदर ख़ान, बेटी तमन्ना ख़ान सहित एक और व्यक्ति धर्मेन्द्र जयसवाल आरोपी है।



Previous Post Next Post