रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला के बुढार विकासखंड अंतर्गत महिला बाल विकास बुढार ब्लॉक सेक्टर शहरी क्षेत्र बुढार नगर परिषद वर्ड नंबर 5-6 / 7-8 में राष्ट्रीय पोषण आहार माह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी परियोजना अधिकारी आर के पान्डेय की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ सेक्टर पर्यवेक्षक प्रियंका ठाकुर के द्वारा उपस्थित महिलाओं को जानकारी दिया गया।कि हमें खाने में मोटे अनाज से बने भोजन ग्रहण करना चाहिए।
पर्यवेक्षक ने पौष्टिक आहार की मात्रा बढ़ाने पर जो डी देते हुए पोषण वाटिका के महत्व से अवगत कराया एवं हरी सब्जियों के पोषक तत्वों के मूल्य की जानकारी दी और ज्यादा से ज्यादा घरेलू खाद्य पदार्थ का उपयोग करने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय पोषण मा का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को दूर करना और बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने का मुख्य उद्देश्य है।
एनीमिया की रोकथाम के लिए हरी सब्जियों से युक्त भोजन का उपयोग करें।
मोटे अनाज से बने भोजन खाद्य पदार्थों की जानकारी प्रदर्शनी लगाई गई एवं उनके महत्वपूर्ण आहार पोषक तत्व की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा त्रिपाठी, वंदना त्रिपाठी, अहिल्या पान्डेय, जानकी केवट, ज्योति प्रजापति, एवं कई स्थानीय माहिलाऐं उपस्थित रही।
