Top News

दुष्कर्म के आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार।

 सोहागपुर पुलिस द्वारा युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला नगर के थाना सोहागपुर अंतर्गत रहने वाली एक युवती दिनांक 14/09/24 को रिपोर्ट दर्ज कराई की अफरोज खान उर्फ समीर खान निवासी मेंढकी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया एवं वीडियो वायरल किया जिस पर थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक बीएनएस, पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में अपराध कायम किया गया। 

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी की तत्का ल गिरफ्तारी के निर्देश दिये गए। जिस पर सोहागपुर पुलिस द्वारा सूचना रिपोर्ट प्राप्तप होने के चंद घंटों के भीतर आरोपी अफरोज उर्फ समीर खान उम्र 24 वर्ष निवासी मेंढकी थाना पाली जिला उमरिया को दिनांक 18/09/24 को जिला जेल बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय शहडोल पेश कर जेल निरुद्ध किया गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सोहागपुर निरीक्षक भूपेन्द्र मणि पाण्डेयय, सउनि रामनारायण पाण्डेाय, शुभवंत चतुर्वेदी, प्र.आर. लक्ष्मी प्रसाद पटेल एवं आरक्षक कपिल आयाम की सराहनीय भूमिका रही।

सोहागपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

थाना सोहागपुर अंतर्गत रहने वाले निवासी द्वारा दिनांक 14/09/24 को सूचना दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग लड़की को अजय सिंह गोंड़ नामक व्‍यक्ति बहला फुसलाकर कहीं भगा कर ले गया है। रिपोर्ट पर सोहागपुर थाने में आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पता तलाश करते हुए आरोपी अजय सिंह गोंड़ एवं नाबालिग बालिका को गोहपारू से दस्त याब किया गया।

 पुलिस की पूछताछ में नाबालिग बालिका द्वारा आरोपी अजय सिंह गोंड के द्वारा उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने के बाद गलत काम करना बताया गया। जिस पर प्रकरण में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं का ईजाफा कर आरोपी अजय सिंह गोंड निवासी सोहागपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यापयालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Previous Post Next Post