एबीपी फेलो नियुक्ति हेतु जारी पात्र/अपात्र आवेदकों की सूची में दावा/आपत्ति 27 सितंबर तक।
रिपब्लिक न्यूज।।अनूपपुर // जिला योजना अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिला अनूपपुर के आकांक्षी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ अंतर्गत एबीपी फेलो 1 पद हेतु 15 जनवरी 2024 के अनुसार 29 जनवरी 2024 तक कलेक्टर अनूपपुर की ईमेल आईडी पर आवेदन प्राप्त हुए थे।
प्राप्त आवेदनों से अभ्यर्थियों का चयन समिति द्वारा समीक्षा /परीनिरिक्षा किया जाकर पात्र एवं अपात्र पाए गए आवेदनों की जानकारी के लिए
anuppur.nic.in/en/document- category/geninfo उपलब्ध कराई गई है।
जिसे देखा जा सकता है, जिस भी अभ्यर्थी को उक्त संबंध में दावा/आपत्ति करना हो तो कार्यालय कलेक्टर जिला योजना एवं सांख्यिकी अनूपपुर में 27 सितंबर 2024 तक स्वयं उपस्थित होकर कार्यालयीन दिवस एवं समय में अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।