Top News

सेवा पखवाड़ा के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं गांधी जयंती पर विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सेवा पखवाड़ा के लिए भाजपा जिला टोली गठित।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा सेवा पखवाड़ा।

आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मध्यप्रदेश के मुख्यालय शहडोल भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री शहडोल संभाग प्रभारी शरतेंदु तिवारी जिला संगठन प्रभारी से पीतांबर टोपनानी के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 के लिए जिला टोली का गठन किया गया है, जिसमें जिला महामंत्री इंजीनियर संतोष लोहानी को जिला संयोजक तथा सदस्य के रूप में जिला महामंत्री दीपक शर्मा जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार जिला उपाध्यक्ष सतीका प्रसाद तिवारी को बनाया गया है, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा कार्य के माध्यम से मनाती है हमारे देश के प्रधानमंत्री सेवा परमो धर्म की भावना को अक्षरःश चरितार्थ करते हुए से गरीब कल्याण एवं शोषित वर्ग के उत्थान हेतु निरंतर सेवारत हैं। 

विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित 

सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक संतोष लोहानी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं गांधी जयंती के दौरान विभिन्न गतिविधियाँ और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें सामाजिक संगठनों, ब्लड बैंक, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से 17 सितंबर को जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा । युवा मोर्चा इकाई द्वारा इस शिविर का आयोजन किया जाएगा । 18 और 19 सितंबर को भी रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे । 18 सितंबर से 24 सितंबर तक स्कूल एवं अस्पताल परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्कूल एवं अस्पताल परिसर की पुताई भी कराई जा सकती है साथ ही स्कूलों एवं अस्पतालों को आवश्यक वस्तुएं उपकरण भी प्रदाय किया जा सकता है। 23 सितंबर को आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ के दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ में उपाध्याय जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन और योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले में निवासरत सभी वारिष्ट कार्यकर्ताओं को भी अल्पकालीन विस्तारक के रूप में बूथ स्तर पर समय देना होगा । प्रत्येक बूथ पर घर-घर संपर्क अभियान चलाकर कम से कम 100 सदस्य बनाने का प्रयास किया जाएगा।

 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान के साथ सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे मंदिरों धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक पार्कों में भी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।


Previous Post Next Post