Top News

राजकुमार मेरा नाम है धोखाधड़ी और चोरी मेरा काम है।

शहडोल अनुपपुर खदानों का कोयला और टीपी सीधी जिले की।

साइडिंग से चल रहा कोयले का कारोबार, पुलिस के कार्रवाई के दौरान ही काटी गई थी सीधी से टीपी।

पवन ट्रेडर्स (राजकुमार सरावगी) के नाम काटी टीपी, खुल रहा कोयले के काले कारोबार का राज।

राजा मेरा नाम चोरों का हु राजकुमार।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला की खनिज संपदा का किस तरह विभागीय अधिकारियों के मिली भगत से माफियाओं के द्वारा अवैध तरीके से भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

यह किसी से छिपा नहीं है पुलिस की कार्यवाही के बाद वह सब कुछ सामने आने की उम्मीद रहती है लेकिन रसूख व दबाव से शायद कार्यवाही की दिशा बदल जाती है, बुधवार की रात रामनगर पुलिस के द्वारा झिरिया टोला के समीप अवैध कोयले से लदे पांच ट्रेलर वाहन पकड़े गये, जिस समय वाहन पकड़े गए उस दौरान पुलिस को आमाडाड क्षेत्र से बिजुरी साइडिंग तक जाने की टीपी दिखाई गई जो 11 सितंबर की सुबह 9:00 से 12:00 बजे के बीच पांचों वाहनों पर पाया गया, जबकि बताया यह गया कि 40 मिनट के अंदर से बिजुरी साइडिंग में कोयले को खाली करना था। हालांकि पकड़े गए वाहन चालकों ने बताया कि उनके वाहन मालिकों ने कहा था कि कोयले को बिजुरी साइडिंग में खाली नहीं करना है जब कहा जाएगा तभी वहां से गाड़ी रवाना की जाएगी। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन टीपी 5 वाहनों के सीधी स्थित कोल डिपो शुभम पांडे के द्वारा पवन ट्रेडर्स (राजकुमार सरावगी) के वाहनों में रायपुर के लिए टीपी काटी गई। बताया गया कि पुलिस ने 12:00 बजे से 1:00 बजे की दरमियानी रात यह कार्रवाई की थी और इसी दौरान सीधी जिले से रायपुर के लिए सीधे टीपी काट दी गई हालांकि यह धोखाधड़ी का मामला बनता है अब देखना होगा कि पुलिस वाहन मालिक एवं टीपी काटने वाले भंडारण मलिक के विरुद्ध क्या कार्रवाई करती है।


Previous Post Next Post