गोहपारू पुलिस द्वारा की गई पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही।
सात नग मवेशी सहित पशु तस्कर भी पकड़े गए।
रिपब्लिक न्यूज।।
भोपाल आज रक्षाबंधन के त्यौहार की खुशियां मनाई जा रही थी सभी क्षेत्रों में लोगों का आना जाना लगा हुआ था बहुत सारे भाई-बहन एक दूसरे के घर आ जा रहे थे भाइयों के कलाई में राखी बांधने इसी बीच एक मामला आया पशु तस्करी का कुछ पशु तस्कर कुछ मवेशियों के साथ पकड़े गए
मध्यप्रदेश के शहडोल जिला मुख्यालय के थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत आज दिनांक 19.08.24 को ही कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति खाम्हा तरफ से मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बुढनवाह तरफ ले जा रहे है। सूचना पर गोहपारू पुलिस द्वारा ग्राम सुडवार झिरिया के पास दो व्यक्ति मवेशियों को मारते पीटते ले जाते पाए गए।
उक्त व्यक्तियों को रोककर पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः आनंद लाल पिता रामकुमार अहिरवार उम्र 32 वर्ष एवं सुनील अहिरवार पिता रामखेलावन अहिरवार उम्र 36 वर्ष दोनों निवासी खाम्हा गोहपारू का होना बताये। उक्त आरोपियों से मवेशियों से संबंधित दस्तावेज मांगने पर उन्होने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किये। जिस पर सभी 02 नग पाड भैंसा, 03 नग पडिया एवं 02 नग भैंस कुल 07 मवेशियों को जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना गोहपारू में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोहपारू निरी विनय सिंह के नेतृत्व में प्र आर भाग चन्द्र चौधरी, आर नवी खान एवं राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
