Top News

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से संचालित कौशल विकास कार्यक्रम योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवक युवतियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड बेरोजगार युवक/युवतियों को उपलब्ध कराएगा नि:शुल्क प्रशिक्षण।

बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं आवेदन

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल अनूपपुर // म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रम योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 में जिले के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा।

उक्‍ताशय की जानकारी देते हुए खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रभारी प्रबंधक ने बताया है कि बोर्ड द्वारा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत विवरण एवं आवेदन पत्र के लिए 06 सितम्‍बर 2024 तक पोर्टल खुला रहेगा। 06 सितंबर 2024 के पूर्व कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आनलाईन आवेदन बोर्ड की विभागीय वेबसाईट।

आनलाइन आवेदन पत्र के लिए शासन के द्वारा वेबसाइट लिंक साथ में जारी किया गया है।

 http:mpgramogayogglobal.gov.in के माध्यम से वेबसाईट।

 http:crisponlineservices.com/Services/khadi/User_Regsitration_khadi. aspx पर किया जा सकता है।

प्रशिक्षणार्थियों को आनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी की एक प्रति म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत अनूपपुर में 06 सितम्‍बर 2024 तक जमा करना होगा। योजनान्तर्गत आवेदकों को नियमानुसार छात्रवृत्ति भी प्रदान की जावेगी। अधिक जानकारी हेतु जिला पंचायत अनूपपुर स्थित खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड में सम्‍पर्क किया जा सकता है। 

Previous Post Next Post