Top News

प्रदेश के मुख्यमंत्री का अनुपपुर हुआ आगमन, युवा, नारी, गरीब और किसान के कल्याण हेतु हमारी सरकार कृत संकल्पित-मुख्यमंत्री।

रोजगार एवं स्वरोजगार से युवा सशक्त बने हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

युवा, नारी, गरीब और किसान के कल्याण हेतु हमारी सरकार कृत संकल्पित-मुख्यमंत्री डॉ. यादव।

बहनों के रक्षासूत्र ने संभाली बिगड़ते संबंधों की डोर - मुख्यमंत्री डॉ. यादव।

कोई योजना नहीं होगी बंद- मुख्यमंत्री डॉ. यादव।

मुख्यमंत्री ने अनूपपुर जिले में आयोजित आभार से उपहार कार्यक्रम को किया संबोधित।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला अनूपपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हुआ आगमन आए हुए सभी जनता का आभार व्यक्त किए। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार एवं स्वरोजगार से युवा सशक्त बने यह हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। मध्य प्रदेश में बिजली, सड़क, पानी के बाद युवाओं का रोजगार मुहैया कराने हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा अपने बलबूते में कुछ कर सके और अपनी जिंदगी बेहतर बना सकें, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों सहित सभी जिलों में औद्योगिक पार्क और आईटी पार्क बने सरकार इसके प्रयास कर रही है। मध्य प्रदेश देश का नंबर वन प्रदेश बने, इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्षों में हमारी जीडीपी 7 लाख करोड़ की होगी। उन्होंने कहा की लाडली बहनों के लिए हमने बजट में 18000 करोड़ की बजट का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि युवा, नारी, गरीब और किसान के कल्याण हेतु हमारी सरकार कृत संकल्पित है, इनको आधार स्तम्भ के रूप में परिभाषित किया है। मध्यप्रदेश सरकार चार मिशन, युवा शक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण और नारी सशक्तिकरण मिशन बनाकर काम करने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अनूपपुर जिले में आयोजित रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव के अंतर्गत लाडली बहनों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के स्नेहिल प्रेम का प्रतीक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के स्नेहिल प्रेम का प्रतीक है। भाई, बहन के प्रेम के प्रतीक सावन पर्व पर राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए के साथ 250 रुपए शगुन की राशि के रूप में बहनों के खातें में जमा कराए हैं। प्रदेश सरकार बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहनों की रक्षा सूत्र ने बिगड़ते संबंधों की डोर संभाली है। हमारा देश त्योहारों की संस्कृति वाला देश है। यहां प्रेम और रिश्तों को निभाने वाले संस्कार समाहित होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कानून व्यवस्था के साथ-साथ समाज के सभी गतिविधि तीज और त्योहार मनाएं जाएंगे। हमारी सरकार ने गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी जैसे त्यौहार भी पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया है।

मध्य प्रदेश में कोई योजना नहीं होगी बंद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोई भी योजना बंद नहीं होगी। सभी योजनाओं का संचालन सतत् रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को आसान और खुशहाल बनाने के लिए कई योजनाएं एवं कार्यक्रम लागू किए गए हैं। हमने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभान्वित 40 लाख बहनों के खातों में 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण के माध्यम से शासन की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु राज्य शासन की प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने बहनों का मुंह किया मीठा, बहनों ने बांधी राखी

अनूपपुर जिले की बहनों ने अपने भाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर राखी बांधी। राखी बंधवाते हुए भाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाव विभोर होकर बहनों को सुरक्षा का संबल दिया। उन्होंने बहनों के आगे अपने हाथ दोनों हाथों को बढ़ाकर राखी बंधवाई और अपने हाथों से उपहार प्रदान किए। वहीं उन्होंने बहनों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी कराया।

नर्मदा के गोद अमरकंटक में जन्म लेना सौभाग्य की बात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कई जन्मों के पुण्य तथा 84 लाख योनि के बाद भाग्य अच्छा हो तो मनुष्य इस पृथ्वी में जन्म लेता है और सौभाग्य अच्छा रहा तो वह भारत में जन्म लेता है, भगवान की भक्ति के पुण्य से मध्य प्रदेश में तथा मां नर्मदा मैया की कृपा से अनूपपुर की इस पवित्र भूमि में जन्म लेता है। मुख्यमंत्री ने कहा किया भूमि ऋषि मुनियों की तपोस्थली की भूमि है।

कार्यक्रम को मध्य प्रदेश शासन वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनूपपुर श्री बिसाहू लाल सिंह, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

समा.क्र./150/मर्सकोले

प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव जी का जिला मुख्यालय अनूपपुर में पिपरहा के गुदुम बाजा दल ने आदिवासी संस्कृति के साथ किया स्वागत

अनूपपुर 16 अगस्त 2024/ जिला मुख्यालय अनूपपुर में लाडली बहनों के लिए आयोजित रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव का आज अनूपपुर जिले के आगमन के अवसर पर अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पिपरहा के जनजातीय वर्ग के लोक नृतकों ने परम्परागत रूप से शैला, कर्मा और गुदुम नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में बनाए गए हैलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक गुदुम नृतक दल द्वारा स्वागत किया गया।

समा.क्र./151/द्विवेदी

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव का लाडली बहनों ने पुष्प वर्षा कर किया भावभीना स्वागत

बहनों ने लाडले भैया को बांधी राखी

मुख्यमंत्री ने श्रावण मास में जन्माष्टमी के त्यौहार के उपलक्ष्य में राधाकृष्ण को झूला झुलाया

अनूपपुर 16 अगस्त 2024/ जिला मुख्यालय अनूपपुर में लाडली बहनों के लिए आयोजित रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव का कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर लाडली बहनों द्वारा पुष्प वर्षा कर अपने लाडले भैया का स्वागत किया गया। लाडली बहनों ने अपने भैया को राखी बांधी। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने बहनों को रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप गिफ्ट हैम्पर भेंट किए। लाडली बहनों ने भैया को आर्शीवाद प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने जन्माष्टमी के त्यौहार के उपलक्ष्य में श्रावण मास में राधा कृष्ण को झूला भी झुलाया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) , विधायक जिले के नगरीय निकायों के अध्यक्ष तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने 96 करोड़ 69 लाख रुपये लागत के 201 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमि पूजन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अनूपपुर जिले में लाडली बहनों के लिए आयोजित रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में 176 कार्यों का लोकार्पण एवं 25 कार्यों का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने अनूपपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 14 कार्य लागत 2302.27 लाख रुपये, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 110 कार्य लागत 1224.73 लाख रुपये, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 21 कार्य लागत 1563.80 लाख रुपये, सर्व शिक्षा अभियान के 20 कार्य लागत 279.67 लाख रुपये, लोक निर्माण विभाग (पीआईयू) के 5 कार्य लागत 1139.97 लाख रुपये, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 4 कार्य लागत 195.24 लाख रुपये, जल संसाधन विभाग का 01 कार्य लागत 1359.0 लाख रुपये एवं ऊर्जा विभाग का 01 कार्य लागत 89.95 लाख रुपये कुल 176 कार्य लागत 8154.63 लाख रुपये का लोकार्पण किया।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 10 कार्यों लागत 107.09 लाख रुपये, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अनूपपुर के 09 कार्य लागत 540.00 लाख रुपये, लोक निर्माण विभाग (पीआईयू) का 01 कार्य लागत 404.46 लाख रुपये, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 5 कार्य लागत 462.88 लाख रुपये कुल 25 कार्य लागत 1514.43 लाख रुपये का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री जी ने स्वसहायता समूह महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों का अवलोकन तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

जिला अनूपपुर में लाडली बहनों के लिए आयोजित रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर अनूपपुर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रोसेस कोदो, कोदो की बिस्किट, नमकीन, गोंडी पेंटिंग, आयरन आर्ट, बाथ प्रोडेक्ट, प्ले आर्ट, बीजापुरी काष्ठ से रक्षाबंधन हेतु तैयार किए गए गिफ्ट हैम्पर, अचार, मुरब्बों आदि का अवलोकन किया तथा समूह की महिलाओं से उत्पाद के विक्रय के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनका उत्सावर्धन किया।

इस अवसर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्वसहायता समूह की महिलाओं से प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री एवं बहनों के लाडले भाई डाॅ. मोहन यादव के लिए आलू की पूड़ी, चना मसाला तथा मकाई के बड़े विशेष रूप से तैयार कराए गए थे। वन विभाग के समूहों द्वारा जिले में पाई जाने वाली विभिन्न औषधियों गुलबकावली अर्क, पारस पीपल, बालवन खीरा तथा जंगली प्याज, कालमेघ, इन्द्र जौ, बवासीर, उदर और मोटापा से संबंधित औषधियां, शुगर चूर्ण, पौष्टिक चूर्ण, महाकाल तेल की प्रदर्शनी लगाई गई थी। मुख्यमंत्री जी ने समूह के सदस्यों से वन प्याज के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसी तरह कृषि विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध पैडी ट्रांसप्लांटर संयंत्र का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराईज्ड ट्राईसाईकल भी प्रदान किए।

जिला मुख्यालय अनूपपुर में लाडली बहनों के लिए आयोजित रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत एकलव्य आवासीय परिसर में फलदार पौध रोपित किए। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल, विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह, विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने फलदार पौध रोपित किए।

मुख्यमंत्री का हैलीपैड पर किया गया आत्मीय स्वागत।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज अनूपपुर जिले में लाडली बहनों के लिए आयोजित ‘‘रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव’’ कार्यक्रम में शिरकत करने हैलीपैड पहुुंचने पर मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह, कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद, पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन अनुराग शर्मा, डीआईजी सविता सुहाने, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री मोतीउर रहमान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया गया हितलाभों का वितरण।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अनूपपुर जिले में लाडली बहनों के लिए आयोजित ‘‘रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव’’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजनांतर्गत कु. ईवान्शी राठौर को आश्वासन प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत श्रीमती रिद्धिमा कुशवाहा को राशि भुगतान प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह बैंक लिंकेज (सीसीएल) अंतर्गत गायत्री स्वसहायता समूह सिवनी एवं सीता स्वसहायता समूह मनौरा, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के श्रीमती मुमताज परवीन को कपड़ा व्यवसाय हेतु एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना अंतर्गत श्रीमती आरती पटेल को ब्यूटीक व्यवसाय हेतु, जिला शहरी विकास अभिकरण के पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता को कागज डिस्पोजल सामग्री निर्माण हेतु एवं पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत श्रीमती मुन्नी बाई कहार को फास्ट फूड व्यवसाय हेतु हितलाभों का वितरण किया। इसी प्रकार जनजातीय कार्य विभाग के सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत अंकिता वर्मा को, मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत डेयरी इकाई हेतु सुश्री प्रेमवती बैगा तथा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत श्रीमती राधा बाई को तालाब निर्माण हेतु हितलाभ वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने श्री रामसेवक पटेल को कृषि विभाग अंतर्गत पैडी ट्रांस प्लांटर (धान रोपने की मशीन), श्री अमर सिंह को सामाजिक न्याय विभाग अंतर्गत श्रवण यंत्र तथा श्रीमती सुमित्रा बाई कोल को व्हील चेयर का वितरण किया।

सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के सहयोग से अनूपपुर में बनेगा मेडिकल काॅलेज

मुख्यमंत्री ने की अनूपपुर में गीताभवन, स्पोर्ट काम्पलेक्स, बस स्टैण्ड और न्यायालय भवन बनाने की घोषणा।

कोतमा में बनेंगे अनुविभागीय अधिकारियों के लिए विभागीय कार्यालय भवन।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अनूपपुर जिले में लाडली बहनों के लिए आयोजित ‘‘रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव’’ कार्यक्रम में अनूपपुर जिले के कोतमा में 100 बिस्तर चिकित्सालय तथा बिजुरी उप तहसील को तहसील बनाए जाने का घोषणा।

Previous Post Next Post