Top News

अपने मांग को लेकर उपयंत्री संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

 मांगों को लेकर मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन के जिला इकाई द्वारा सौंपा गया।







रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन  के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में जिला संगठन के अध्यक्ष अशोक मरावी के नेतृत्व में जिला इकाई द्वारा 29 जुलाई 2024 को कलेक्टर शहडोल को मुख्यमंत्री के द्वारा पूर्व में की गई घोषणाएं लागू करने एवं आवश्यक तैयारी करने के बाद ही एमबी लागू करने के लिए ज्ञापन दिया गया। 

 उपयंत्री संगठन की यह रहा मांगे।

डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए बताया किए।

 मबी लागू करने के पूर्व उपयत्रियों को लैपटॉप व नेट रिचार्ज की सुविधा दी जाए।

किसी भी उपयंत्री के पास 10 से अधिक पंचायत ना हो उपयंत्रियों को समस्त बैठकों व अन्य ड्युटियों से मुक्त रखा जाए जिससे मस्टर में विलंब ना हो एक ही कार्य की भौतिक व ई एमबी दोनों भरना औचित्यहीन है अतः भौतिक एमबी बंद की जाए।

पयंत्री से तकनीकी कार्य के अलावा अन्य कार्य न कराया जाए अक्सर देखने में आता है कि ,पीसीओ, एसबीएमबीसी के कार्य के लिए उपयंत्री को दोषी ठहराया जाता है इस बाबत पत्र जारी हो।

 ज्ञापन में उपस्थित अधिकारी प्रांत उपाध्यक्ष ए• एम• सिंह, प्रांत सचिव विजय केसरवानी, जिला संगठन के अध्यक्ष अशोक मरावी, सचिव सीता शरण शुक्ला संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशांत लगरखा , आर पी तिवारी, रतन लाल सिंह, हीरामणि मरावी, संदीप मेहरा, सुभाष भारती, विजय सिंह, पुष्पांजलि तिवारी, रेखा राहंगडाले, नीलिमा श्रीवास्तव, आशुतोष चतुर्वेदी, पवन वर्मा, चन्द्र मौली दुबे, छात्रपाल कुशवाहा, भूपेंद्र सिंह, संगठन के समस्त इंजीनियर उपस्थित रहे ।

Previous Post Next Post