Top News

एसपी की स्पेशल कोतवाली टीम ने यश पैलेश होटल में पकड़ा लाखो का जुआं,शहर के नामिजामी बड़े व्यापारी पकड़ाए। 

आरोपियों के पास से नगद रकम 1,72,000 रुपये एवं 21 नग मोबाइल सेट कीमती 9,00,000 रुपये के जप्त किये।

ऐसे होटल के मालिक के ऊपर नही हुआ मामला दर्ज,जांच का विषय,खुल सकते और बड़े राज।


शहडोल। दिनांक 28 जुलाई 2024 को पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा सट्टा/जुआ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।


थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दिनांक 28.07.2024 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शहडोल के गोरतरा रोड न्यू यश पैलेस में कमरा नम्बर 106 में जुआं चल रहा है। जहाँ कोतवाली पुलिस ने 28 जुलाई रात्रि समय 10 बजकर 45 मिनट में छापा मारा जहां 15 से 20 लोग पकड़ाए,जिनके पास से जुआ फड़ एवं आरोपियों के पास से नगदी रकम 1,72,000 रुपये तथा 21 नग मोबाईल सेट कीमती करीब 9,00,000 रुपये जप्त किया गया। 


 *प्रशासन को मिल सकता है बड़ा राज* 


आपको बतादे दे कि जुआं खेलते कई नामजमी बड़े व्यपारी इज्जतदार व कई बड़े व्यापारियों के बेटे मौजूद थे। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक यश पैलेस में कई महीनों से लाखों का जुआं चलने की खबर आ रही थी पर पुलिस को पक्की खबर नही मिल पा रही थी,जैसे कल पुलिस को खबर लगी पुलिस ने तुरंत छापा मारा और आरोपियों के पास से नगद लाखो रुपये व मोबाइल सहित गिरफ्तार किया,अब सवाल यह उठता है कि बताया जा रहा है, कि यश पैलेश सुभम पैलेश के मालिक विजय सेठ का दूसरा पैलेस है,जोकि उसका बेटा सुभम दोनो पैलेसों को देखता है,जोकि सुभम जुआं खेलते भी पकड़ा गया था। और सूत्रों से जानकारी के अनुसार कई महीनों से जानकारी भी मिल रही थी के दोनो पैलेसों में अलग अलग दिन जुआं लाखो का चलता है,लेकिन पुख्ता जानकारी न मिलने से पुलिस नही पकड़ पा रही थी,और अब उसी पैलेश से लाखों का जुआं पकड़ा भी गया तो ऐसे पैलेसों को प्रशासन को सील कर देना चाहिए,और इनके मालिको के ऊपर बड़ी कार्यवाही भी होना चाहिए,जोकि पैलेसों के नाम पर अवैध कारोबार का धंधा करते है,इनकी और भी सभी प्रकार की जांच होना जरूरी है, प्रशासन को मिल सकता है बड़ा राज,अब देखना यह होगा कि क्या सहर के एसपी कलेक्टर इन पैलेस वालो की जांच करते है कि नही इन सरीफ सेठों के ऊपर मामला दर्ज करते है कि नही,के साठगांठ से यह भी बात छुप जाएगी,अब यह तो जिला प्रशासन ही बता सकता है।


 *पकड़े गए सरीफजादे इज्जतदार आरोपीयो के नाम* 


01.महेश कुमार गुप्ता निवासी पुरानी बस्ती शहडोल, 02. विशाल आसवानी निवासी मीट मार्केट शहडोल,03. अब्दुल वहीद निवासी पुरानी बस्ती शहडोल, 04.अरुण गुप्ता निवासी वार्ड न. 08 पाण्डवनगर शहडोल, 05. प्रकाश गुप्ता निवासी सिंधी बाजार शहडोल, 06. जीतेन्द्र परचानी निवासी किरन टाकिज शहडोल, 07. दीपक गुप्ता निवासी कल्लू आटा चक्की के पास पुरानी बस्ती शहडोल, 08. मुकेश सक्सेना निवासी घरौला मोहल्ला वार्ड नं. 16 शहडोल, 09. अनीश गुप्ता निवासी वार्ड नं. 27 दुर्गा मंदिर के पास पुरानी बस्ती शहडोल, 10. संदीप अग्रवाल  निवासी वार्ड नं. 27 फाटक के पास पुरानी बस्ती शहडोल, 11. सुनील नामदेव निवासी रघुराज स्कूल के पास वार्ड नं. 15 घरौला मोहल्ला शहडोल, 12. बृजेश कटारे  निवासी पचगांव रोड पुरानी बस्ती शहडोल, 13. राजेश जैन निवासी परमठ के पास शहडोल, 14. दिलीप अग्रवाल निवासी वार्ड नं. 39 कल्याणपुर रोड पुरानी बस्ती शहडोल, 15. शुभम सनपाल निवासी कान्वेन्ट स्कूल के पास पाण्डवनगर शहडोल, 16. अंकुर पाण्डेय निवासी वार्ड नं. 08 पाण्डवनगर शहडोल, 17. करन बाजाज निवासी कोतमा रोड थाना बुढ़ार जिला शहडोल, 18. अनिल मंगलानी  निवासी जैन कालोनी बडेरिया टाईल्स के पास शहडोल, एवं 19. शुभम जसवानी निवासी नेहरु कालोनी प्रकाश जगवानी के घर के पास वार्ड नं. 08 शहडोल।


 *जप्त हुआ नगद रुपये व मोबाइल* 


जुआ फड़ एवं आरोपियों के पास से जुमला नगदी रकम 1,72,000 रुपये तथा 21 नग मोबाईल सेट कीमती करीब 9,00,000 रुपये। 

मामला दर्ज,अपराध क्रमांक 452/243/4 पब्लिक गेम्बलिंग (म.प्र.) एक्ट।


उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में राकेश सिंह बागरी,रजनीश तिवारी,रामराज पांडेय,उपेंद्र त्रिपाठी,देवेश श्रीवास्तव,निर्मल मिश्रा,अतुल शुक्ला,रौनक पावर,सुनील शर्मा,उमेश तिवारी,एवं समस्त थाना टीम व एसपी एस्पेसल टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post