Top News

ग्राम पंचायत विकास के लिए राशि हुई आवंटित।

प्रशासकीय राशि स्वीकृत।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जारी कि राशि।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय जिला के ग्राम पंचायत विकास कार्यों के लिए राशि कराई गई उपलब्ध मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत जैतपुर में ‘मनीष सिंह बरगाही के घर से शासकीय माध्यमिक शाला जैतपुर तक 300 मीटर की नाली निर्माण हेतु 12.98 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति दी है।

इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत चौरी में स्टाप डैम बरदहा नाला में निर्माण हेतु 15 लाख रूपये की स्वीकृति, जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत उचेहरा में आंगनबाड़ी भवन के पास पुलिया निर्माण हेतु 05 लाख रूपये की स्वीकृति, जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत पोंडी में धर्मपाल के घर से इसरार खान के घर तक 418 मीटर लम्बी नाली निर्माण हेतु 12 लाख रूपये की स्वीकृति, एवं जनपद पंचायत बुढ़ार के ग्राम पंचायत बैरिहा में प्राथमिक व माध्यमिक शाला में बाउन्ड्रीवाल निर्माण हेतु 14.99 लाख रूपये की स्वीकृति दी है।

Previous Post Next Post