Top News

मॉडल रोड पर हुआ भ्रष्टाचार संबंधित अधिकारी बने अंजान, मौत को आमंत्रण देते मॉडल रोड पर स्थित खाई नूमा गढ्ढे की कहानी स्वयं मॉडल रोड कह रहा अपनी ही जुबानी।

भ्रष्टाचार की बली चढ़ा मॉडल रोड।

मौत को आमंत्रण देते खाई नूमा मॉडल रोड के गड्ढे।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय जिला के सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों का मनो जैसे कि सिलपदेव अपने हाथों से निर्माण कार्य कर रहे हैं, लेकिन विकास वही के वही।

मध्यप्रदेश राज्य के शहडोल संभाग मुख्यालय से लगभग बीस किलोमीटर दूर नगर पालिका परिषद धनपुरी के सभी क्षेत्रों में जनता को सेवा उपलब्ध कराने के लिए कई सारी योजनाएं में विकास कार्यों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

लेकिन एक ऐसा ही विकास कर केनाम पर मॉडल रोड का निर्माण कार्य कुछ समय पहले पूर्ण किया गया लेकिन यह मॉडल सड़क कई जगह से टूट कर बिखर कर रह गया और कई जगहों पर खाई नुमा गढ्ढों में तब्दील हुआ।

नगर पालिका परिषद धनपुरी क्षेत्र अंतर्गत बुढार से खैरहा पहुंच मार्ग में निर्माण मॉडल रोड में ऐसा भ्रष्टाचार हुआ कि कुछ माह में ही मॉडल रोड़ टूट कर बिखर गया जिसमें कई जगह पेज वर्क भी कराया जा चुका है, लेकिन यह सड़क गुणवत्ता विहीन के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी और ठेकेदार के मिली भगत से जमकर भ्रष्टाचार किया गया। 

सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी मॉडल रोड के निर्माण कार्य में संबंधित विभाग अधिकारी ने ठेकेदार को खुला छूट दिया गया था।

हो सकता है कभी भी गंभीर हादसा।

मॉडल रोड में बना हुआ है खाई नुमा गढ्ढा जो मौत को दावत देते हैं बरसात के पानी में यह गड्ढा पूरे तरह से पानी से भर जाता है जिसके चलते अंजान राहगीर हादसे के शिकार हो सकते हैं।

Previous Post Next Post