Top News

अवैध संचालित क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया।

मरीज के वेश में डी.एच.ओ. पहुंचे क्लीनिक, दवाई और उपकरण की जप्त।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय जिला अधिकारी कलेक्टर तरुण भटनागर के मार्गदर्शन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.के. लाल के निर्देशन में जिला स्वास्थ्य अधिकारी क्रमांक -1 डॉक्टर आर के शुक्ला ने मरीज के वेश में जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम सिंहपुर में संचालित सॉई मेडिकल स्टोर एवं पड़मानिया कला में आरोग्य हेल्थ क्लीनिक का अचानक क्षेत्र में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रूजोप उपचार टीम द्वारा अवैध रूप से संचालित सॉई मेडिकल स्टोर एवं सिंहपुर और पड़मानिया कला में आरोग्य हेल्थ क्लिनिक से दवाईयां एवं उपकरण जप्त किया गया। 

गौरतलब है कि जिले में संचालित अवैध क्लीनिक, छोलाछाप डॉक्टरों के विरूद्व लगातार छापामार कर कार्यवाही की जा रही है।

Previous Post Next Post