Top News

प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज उद्घघाटन समारोह कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज उद्धघाटन समारोह का लाइव प्रसारण एवं एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आज दिनांक 14/07/2024 को पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय परिसर जयसिंहनगर जिला शहडोल में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज उद्धघाटन समारोह कार्यक्रम को वर्चुअल पटल पर देखा गया।

इस उद्घघाटन समारोह कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के लिए महाविद्यालय के पुरानी बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 2 एवं नवीन भवन के कक्ष क्रमांक 01 में लाइव प्रसारण की व्यवस्था किया गया था।

मुख्य अतिथि माननीय अमित शाह (केंद्रीय ग्रह मंत्री, भारत सरकार) द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन करते हुए शुभारम्भ किया गया। उनके द्वारा दिया गया संबोधन एवं स्पीच भी महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थीयों ने सुनी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार जी के विचारों को भी सभी के द्वारा सुना गया। कार्यक्रम के उपरांत शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी के निर्देशन में एक पेड़ मां के नाम पर सभी शिक्षकों ने कन्या छात्रावास परिसर में  वृक्षारोपण किया गया, जिसमें 70 पौधे स्टाफ एवं विधार्थियो द्वारा लगाए गए।

लाइव प्रसारण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित शासकीय महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, एन.एस.एस इकाई के स्वयं सेवी, ग्रामोदय चित्रकूट सतना का संचालित केन्द्र अध्ययन के अंतर्गत विधार्थियो की भी उपस्थिति रही।

Previous Post Next Post