पुत्री ने कैंसर व लकवा ग्रस्त अपने बुजुर्ग माता की जमीन को छलपूर्वक बेचा।
97 वर्षीय वृद्ध पिता ने पुत्री के नाम एडीजीपी व कमिश्नर से की शिकायत कर न्याय के लिए लगाई गुहार।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय नगर के घरौला मोहल्ला शहडोल के बिमार माता पिता ने संभागायुक्त बी.एल.जामौद एडीजीपी डी.सी.सागर से मिलने उनके कार्यालय में आये हुये थे जहॉ से उन्हें संयुक्त रूप से जिला अनुपपुर के मतगणना से संबंधित सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के अवलोकन के लिए जाना था। उसी समय 97 वर्षीय सम्मानित बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी पुत्री के विरूद्ध लिखित में शिकायत प्रस्तुत की।
एडीजीपी और संभागायुक्त के द्वारा संयुक्त रूप से इस शिकायत को संवेदनशीलता से सुना गया। इस शिकायत पत्र में उन्होने कहा है कि उनकी पुत्री ने केंसर/लकवा ग्रस्त अपनी बुजुर्ग माता के नाम की जमीन छलपूर्वक बेच डाली। शिकायत का विस्तृत विवरण इस प्रकार है: आवेदक कृष्ण कुमार पाठक आयु 97 वर्ष निवासी वार्ड नं. 18 घरौला मोहल्ला थाना कोतवाली शहडोल में रहता है, जिसने अपना आवेदन पत्र मय सहपत्रों के साथ उपस्थित होकर बताया गया कि ग्राम कोटमा पटवारी हल्का कोटमा तहसील सोहागपुर जिला शहडोल स्थित आराजी खसरा क्रमांक 115/1 (एस) रकवा 1.6080 हेक्टेयर कृषि भूमि मेरी पत्नी कलावती के स्वामित्व की है जिसका विक्रय व नामातरंण हो गया है। उक्त भूमि को उनकी छोटी पुत्री अपर्णा पाण्डेय पत्नी शारदा पाण्डेय के द्वारा कूट रचित तरीके से पावर ऑफ अटार्नी बनवाकर भूमि को विक्रय कर दिया गया है। साथ ही आवेदक के द्वारा बताया गया कि उनकी वृद्ध पत्नी जो कि पिछले 04 वर्ष से केंसर एवं लकवा की बीमारी से ग्रस्त है और वह बिस्तर पर ही रहती है, उठ-बैठ नहीं सकती है। एडीजीपी द्वारा आवेदक की शिकायत को संवेदनशीलता के साथ सुनकर आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल को अग्रेषित किया गया। आवेदक को न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।