शहडोल संभाग का प्राकृतिक वातावरण बेहतर, इसे बचाएं रखे- कमिश्नर।
पेड़-पौधे लगाए और जीवित रखने का संकल्प लें- बीएस जामोद।
पेड़-पौधे प्रकृति का हृदय, समझे महत्व- एडीजीपी।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने कहा है कि शहडोल संभाग का जो प्राकृतिक वातावरण है, पेड़-पौधे यहां पाये जाते है यह दूसरे जिलों, प्रदेशों से काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक को बचाने के लिए हम सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए, यहां के पेड़-पौधों को कटाने से बचाना होगा। कमिश्नर ने कहा कि पौधों का रोपण करे और उसे जीवित रखने का संकल्प भी ले।
उक्त विचार आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के नरसरहा डिपो शहडोल के सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण की स्थिति खराब है यह स्थिति दिनों-दिन और बढ़ती जा रही है इसे रोकने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति में नदियां कितनी प्रदूषित हो रही है, शहडोल संभाग से निकलने वाली नर्मदा नदी का पानी दिनों-दिन कम और प्रदूषित होता जा रहा है इसे रोकने के लिए जन जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय पर नर्मदा नदी दूषित न हो इसके लिए कार्य येाजना बनाकर उसे मूर्त रूप देना होगा और नदियां दूषित न करे इसका संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की वस्तुओं का उपयोग करने से बचे घर से निकलते समय वस्तुओं के उपयोग के लिए कपड़े के थैले का उपयोग करें, प्लास्टिक के वस्तुओं का उपयोग न करने से वातावरण की स्थिति काफी सुधारेगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एडीजीपी डीसी सागर ने कहा कि पेड़ पौधों की लगातार कटाई होने से ही वायुमंडल का तापमान निरंतर बढ़ता जा रहा है, लोग लालच में आकर पेड़ों को काट रहें जिससे ऑक्सीजन की कमी भी होती जा रही है। उन्होंने कहा कि पेड़ -पौधे प्रकति के हृदय है यदि हृदय न होंगे तो प्रकृति जीवित नही रह पाएगी इसके महत्व को स्वयं समझना होगा और दूसरों को भी समझाना होगा। उन्होंने कहा कि पेड़ों को लगाए और उसकी सुरक्षा करें, पेड़ों की कटाई को रोकने होंगे यह हम सबकों मिलकर प्रयास करेंने होंगे। दक्षिण वनमडलाधिकारी श्रद्धा पेन्द्रे ने कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए कहा कि पेड़ पौंधों का महत्व समझे, पर्यावरण के प्रति स्वयं जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि 16 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ किया गया है इस अभियान में जल संवर्धन हेतु विभिन्न कार्य किये जायेगें।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कर्नल एनसीसी दिनेश चौहान ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हम सबको कंधे से कंधे मिलाकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि रिक्त भूमि में स्वय पौधों का रोपण करे और दूसरों लोगों को भी जागरूक करें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन के लिए पेड़ पौधें बहुत ही आवश्यक है हमे पर्यावरण दिवस के अलावा जन्मदिन जैसे अन्य कार्यक्रमों में भी पौधों का रोपण करें।
कार्यक्रम के दौरान विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह सहित अन्य लोगों ने भी सम्बोंधित किया। कार्यक्रम में कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद एवं एडीजीपी ने निबंध, चित्रकला में प्रतियोगिता में सहभागिता निभाने वाले छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कमिश्नर शहडोल संभाग, एडीजी डीसी सागर सहित अन्य अधिकारियों ने नरसरहा डिपो के परिसर में पौधरोपण भी किया।
कार्यक्रम में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, पत्रकारगण, स्कूली छात्राएं व वन विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थें।
