संबंधित अधिकारियों के मिली भगत से जम कर हो रहा जिला के सभी विभागों में भ्रष्टाचार।
जिला के सभी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा पंचायत जिसमें शासन के पैसों की जमकर भ्रष्टाचार की होली खेली गई।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जिले के जनपद पंचायत जयसिंह नगर, सोहागपुर, और बुढार के ग्राम पंचायतों में पदस्थ कर्मचारियों के द्वारा शासन की राशि का जम कर भ्रष्टाचार किया गया है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है बुढार जनपद पंचायत शासन के पैसों का जमकर हुआ भ्रष्टाचार एक ओर जहां सरकार ग्राम पंचायत में गांव के विकास हेतु राशि वितरण करता है वहीं पंचायत में बैठे जिम्मेदार और कुछ आला अधिकारियों की मिली भगत से शासन के पैसों को बंदरबांट कर दिया जाता है।
मामला जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत मझौली का है जहां वर्ष 2022 में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 14 लाख़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी परंतु अभी तक वह सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। और उन पैसों का बंदर बांट कर लिया गया। यही नहीं कई ऐसे निर्माण कार्य हैं जो कि कागजों में तो पूर्ण दिख रहे हैं परंतु निर्माण कार्य का कोई रता पता नहीं है आपको बता दें की रोजगार सहायक को जब सचिव का वित्तीय प्रभार दिया गया तब उन्होंने अधिकारियों से मिली भगत कर शासन के पैसों का दुरुपयोग करना चालू कर दिया और निर्माण कार्य ठंडे बस्ते पर ही रह गया। यदि ग्राम पंचायत मझौली की हर एक निर्माण कार्य की जांच की जाए तो न जाने कितने रुपयों का लेखा-जोखा उन्हें देना पड़े।