जिला मुख्यालय में विशाल मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन
नगर के मुख्य आबादी वाले मार्गो में कमिश्नर, एडीजीपी, डीआईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के अगुवाई मे निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।
जिला मुख्यालय में विशाल मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन।
नगर के मुख्य आबादी वाले मार्गो में कमिश्नर, एडीजीपी, डीआईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के अगुवाई मे निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल 28 मार्च 2024- लोक सभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओ को मतदान हेतु जागरूक करने तथा शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जिला मुख्यालय उमरिया में विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाता जागरूकता रैली का नेतृत्व आयुक्त शहडोल संभाग बीएस जामोद, एडीजीपी शहडोल जोन डी सी सागर, डीआईजी शहडोल सविता सुहाने, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवगोविंद सिंह मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, एआरओ बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र रीता डेहरिया, एआरओ मानपुर विधानसभा क्षेत्र कमलेश नीरज कर रहे थे ।
मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ आयुक्त शहडोल संभाग बी एस जामोद तथा एडीजीपी शहडोल जोन डी सी सागर ने हरी झण्डी दिखाकर किया । यह रैली सामुदायिक भवन उमरिया से प्रारंभ हुई जो रणविजय चौक, गांधी चौक होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची । रैली में भाग लेने वाले मतदाताओ के हाथ में गुब्बारे थे । ये गुब्बारे जय स्तंभ चौक में 19 अप्रैल को लोक सभा निर्वाचन हेतु होने वाले मतदान की अपील के साथ आसमान में छोडे गये ।
इस अवसर पर आयुक्त शहडोल संभाग द्वारा मतदाताओ को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया । उन्होने कहा कि मतदान अधिकार ही नही कर्तव्य भी है । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 19 अप्रैल को शहडोल संसदीय क्षेत्र 12 अजजा के लिए मतदान दिवस घोषित किया है। मतदान दिवस राष्ट्रीय पर्व है तथा लोकतंत्र का गर्व भी है । हम सब मतदान के माध्यम से विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र के प्रति आस्था एवं विश्वास प्रकट कर सकते है ।
एडीजीपी शहडोल जोन डी सी सागर ने कहा कि मतदान का पर्व राष्ट्र का गर्व है । इस पर्व पर हम सब भारतीयों को गर्व होना चाहिए । अपनी आस्था तथा लोकतंत्र के प्रति विश्वास प्रकट करने का इससे अच्छा साधन नही हो सकता है । आइये हम सब मिलकर 19 अप्रैल को अपने मतदान केंन्द्र मे पहुंचकर मतदान अवश्य करें ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि उमरिया जिले में दोनो विधानसभा क्षेत्रों में सदैव मतदान का प्रतिशत प्रदेश के औसत मतदान से अधिक रहा है । विधानसभा निर्वाचन में जिले का एक मतदान केंद्र धूपखडा ने शत प्रतिशत मतदान करके जिले को गौरान्वित किया है । लोक सभा निर्वाचन मे 40 मतदान केन्द्रों को शत प्रतिशत मतदान हेतु चयनित किया गया है । इन मतदान केन्द्रों में व्यापक स्तर पर स्वीप की गतिविधियां संचालित की जा रही है । इसके अतिरिक्त पूरे जिले में मतदान के प्रति अच्छा उत्साह का वातावरण है । आइये हम सब लोकतंत्र के पर्व में मतदान करके अपना अमूल सहयोग प्रदान करे ।
रैली में बडी संख्या मे लोग शामिल थे, उनके हाथो में मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे, सारे काम छोड दो, सबसे पहले वोट दो, मतदान हमारा अधिकार ही नही बल्कि कर्तव्य भी है, वोट डालने जायेगे देश के लोकतंत्र को महान बनायेगे जैसे पोस्टर थे । इस अवसर पर मतदाताओ को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई कि हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में व्यापारी, शासकीय सेवक, स्व सहायता समूह की बहने, शिक्षक, विभिन्न समाजो के प्रतिनिधि , स्वयं सेवी संस्थाएं, पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी तथा युवा मतदाता शामिल रहे ।हडोल // लोक सभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने तथा शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जिला मुख्यालय उमरिया में विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाता जागरूकता रैली का नेतृत्व आयुक्त शहडोल संभाग बीएस जामोद, एडीजीपी शहडोल जोन डी सी सागर, डीआईजी शहडोल सविता सुहाने, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवगोविंद सिंह मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, एआरओ बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र रीता डेहरिया, एआरओ मानपुर विधानसभा क्षेत्र कमलेश नीरज कर रहे थे ।
मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ आयुक्त शहडोल संभाग बी एस जामोद तथा एडीजीपी शहडोल जोन डी सी सागर ने हरी झण्डी दिखाकर किया । यह रैली सामुदायिक भवन उमरिया से प्रारंभ हुई जो रणविजय चौक, गांधी चौक होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची। रैली में भाग लेने वाले मतदाताओ के हाथ में गुब्बारे थे। ये गुब्बारे जय स्तंभ चौक में 19 अप्रैल को लोक सभा निर्वाचन हेतु होने वाले मतदान की अपील के साथ आसमान में छोडे गये।
इस अवसर पर आयुक्त शहडोल संभाग द्वारा मतदाताओ को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया । उन्होने कहा कि मतदान अधिकार ही नही कर्तव्य भी है । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 19 अप्रैल को शहडोल संसदीय क्षेत्र 12 अजजा के लिए मतदान दिवस घोषित किया है। मतदान दिवस राष्ट्रीय पर्व है तथा लोकतंत्र का गर्व भी है । हम सब मतदान के माध्यम से विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र के प्रति आस्था एवं विश्वास प्रकट कर सकते है।
एडीजीपी शहडोल जोन डी सी सागर ने कहा कि मतदान का पर्व राष्ट्र का गर्व है । इस पर्व पर हम सब भारतीयों को गर्व होना चाहिए । अपनी आस्था तथा लोकतंत्र के प्रति विश्वास प्रकट करने का इससे अच्छा साधन नही हो सकता है । आइये हम सब मिलकर 19 अप्रैल को अपने मतदान केंन्द्र मे पहुंचकर मतदान अवश्य करें।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि उमरिया जिले में दोनो विधानसभा क्षेत्रों में सदैव मतदान का प्रतिशत प्रदेश के औसत मतदान से अधिक रहा है । विधानसभा निर्वाचन में जिले का एक मतदान केंद्र धूपखडा ने शत प्रतिशत मतदान करके जिले को गौरान्वित किया है । लोक सभा निर्वाचन मे 40 मतदान केन्द्रों को शत प्रतिशत मतदान हेतु चयनित किया गया है । इन मतदान केन्द्रों में व्यापक स्तर पर स्वीप की गतिविधियां संचालित की जा रही है । इसके अतिरिक्त पूरे जिले में मतदान के प्रति अच्छा उत्साह का वातावरण है । आइये हम सब लोकतंत्र के पर्व में मतदान करके अपना अमूल सहयोग प्रदान करे ।
रैली में बडी संख्या मे लोग शामिल थे, उनके हाथो में मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे, सारे काम छोड दो, सबसे पहले वोट दो, मतदान हमारा अधिकार ही नही बल्कि कर्तव्य भी है, वोट डालने जायेगे देश के लोकतंत्र को महान बनायेगे जैसे पोस्टर थे।
इस अवसर पर मतदाताओं को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में व्यापारी, शासकीय सेवक, स्व सहायता समूह की बहने, शिक्षक, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्थाएं, पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी तथा युवा मतदाता शामिल रहे।
