Top News

शहडोल संभाग को मिला पासपोर्ट की सौगात, केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कार्यालय का किया शुभारंभ।

मुख्यालय शहडोल संभाग को मिली पासपोर्ट की सौगात।

आमजन को पासपोर्ट सुविधा से आवागमन होगी सुगम - केंद्रीय इस्पात मंत्री। 

शहडोल व समीपवर्ती जिलेवासियों को मिलेगा पासपोर्ट की सुविधा - कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री जयसवाल।

केंद्रीय इस्पात मंत्री ने शहडोल पासपोर्ट कार्यालय का किया शुभारंभ।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मध्यप्रदेश के मुख्यालय शहडोल संभाग के जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में राज्यमंत्री, इस्पात मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार।

केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि शहडोल संसदीय क्षेत्र में पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से शहडोल, अनूपपुर, उमरिया व समीपवर्ती आमजन को आवागमन में सुगमता होगी। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से भोपाल, जबलपुर का चक्कर नही लगाना पड़ेगा और समय की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए पासपोर्ट हेतु दस्तावेज पेपरलेस होगा और 15 दिवस के अंदर डाक के माध्यम से लोगो के घर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को तत्काल पासपोर्ट की जरूरत होती है तो 24 घंटे के अंदर भी प्रदान किया जाएगा इसकी भी व्यवस्था रहेगी। उक्त विचार आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थिति पासपोर्ट कार्यालय शहडोल के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये। 

राज्यमंत्री, इस्पात मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार फग्गन सिंह कुलस्ते ने आज पासपोर्ट कार्यालय शहडोल का शुभारंभ फीता काटकर किया तथा कार्यालय का अवलोकन कर सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 15 नवम्बर 2023 से विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई इस यात्रा के दौरान योजनाओं का लाभ लोगों को सीधा प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक भारत, विश्व में 3 तीसरे नंबर पर होगा। केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हाइवे, जलमार्ग, रेल मार्ग जैसे अन्य आधुनिक सुविधाए आम जन को प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य रही है। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा संभाग शहडोल में पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से विद्यार्थियों, व्यवसायिकों व अलग - अलग क्षेत्र के लोगों को पासपोर्ट के लिए भोपाल, जबलपुर, रायपुर नही जाना पडे़गा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार आमजन की सुविधा के लिए अनेको नवाचर कर रही है और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार लोगों के विकास के लिए निरंतर कार्य रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेंतृत्व में भारत ने चाॅद पर जाकर झण्डा फहराया है, सीमाओं पर आंतकवाद पर लगाम, राष्ट्र की सुरक्षा के लिए बेहतर कार्य किया गया है। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा कि शहडोल में पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से शहडोल, अनूपपुर, उमरिया व समीपवर्ती के लोगों को पासपोर्ट बनवाने वाले को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी विकास के नये आयाम निरंतर स्थापित किये जाएंगे।

कार्यक्रम को विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह ने कहा कि शहडोल में पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से पासपोर्ट के लिए दूर नही जाना पडे़गा और समय पर उन्हें पासपोर्ट की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में रेल, वायु की सुविधा आमजन को सीधा मिल रही है।

शहडोल पासपोर्ट कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी, बृजेश कुमार भारतीय डाक सेवा पोस्ट मास्टर जनरल जबलपुर, भारतीय विदेश सेवा क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सितांशु चौरसिया ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष महिला एवं वित विकास निगम अमिता चपरा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, पूर्व विधायक प्रमिला सिंह, एडीजीपी डीसी सागर, डीआईजी सविता सुहाने, कलेक्टर वंदना वैद्य, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, समाज सेवी कमल प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी, और पत्रकारगण के साथ स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post