Top News

शहडोल जिला के समस्त थानों में आयोजित किया गया "पुलिस जनसंवाद" कार्यक्रम।

शहडोल जिले के समस्त थानों में आयोजित किया गया

पुलिस जनसंवाद" कार्यक्रम।

पुलिस जनसंवाद" दिनांक 03 मार्च को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक।

समस्त थानों एवं चौकी क्षेत्रों में किया गया आयोजित। 

पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम में 2134 जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित।

रिपब्लिक न्यूज ।। 

शहडोल // माननीय मुख्यमंत्री महोदय, मध्यप्रदेश शासन के द्वारा दिये गये निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में तथा पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल श्री सुधीर सक्सेना एवं अति पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री डीसी सागर के मार्गनिर्देशन में जिला इकाईयों के अधीनस्थ समस्त थाना एवं चौकियों में दिनांक 03 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक प्रदेश के सभी थानों में "पुलिस जनसंवाद" आयोजित किया गया ।

 जिसके तारतम्य में शहडोल जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, विभिन्न व्यवसायों से संबंधित जैसे डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षाविद आदि, व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों, जनसामान्य से जुडी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।

 "पुलिस जनसंवाद" में आमंत्रित गणमान्य नागरिकों से उनके निवास के क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण, पुलिस से अपेक्षा, सुरक्षा संबंधी समस्याओं व सुझाव प्राप्त किये गये तथा सभी प्रकार से पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में उन्हें अवगत कराया गया।

 "पुलिस जनसंवाद" के माध्यम से समस्याओं को सुना गया तथा पुलिसिंग को बेहतर बनाने हेतु सुझाव प्राप्त किये गये।

विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी जी एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक की अध्यक्षता में थाना बुढार अंतर्गत ग्राम पकरिया में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस जन संवाद एक ऐसी पहल है जो पुलिस एवं सामान्य जनता के बीच संवाद का माध्यम प्रदान करता है इसका मुख्य उद्देश्य जनता के साथ आत्मिक संबंध बनाना, समस्याओं को सुनना, उन्हे समझना और समाधान करना होता है।

विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह जी एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहडोल अंजुलता पटले की अध्यक्षता में थाना कोतवाली द्वारा पंडित शंभूनाथ शुक्ल महाविद्यालय परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, अति. पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा बताया गया कि जनसंवाद के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद को बढावा मिलता है और समस्याओं का समाधान ढूढने का प्रयास किया जाता है।

जिला शहडोल के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें 2134 गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।

Previous Post Next Post