छात्रावासों का सतत निरीक्षण करें अधिकारी -कमिश्नर।
युवाओं को खेल के प्रति करें जागरूक और खेल मैदानों से जोडे - कमिश्नर।
डीजे एवं बैंड वालों को उपलब्ध कराएं वैकल्पिक रोजगार - कमिश्नर।
विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक संपन्न।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय के सभी क्षेत्रों की लिए जानकारी सभी विभाग के संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।
आज संभागीय बैठक में कमिश्नर शहडोल गोपाल चन्द्र डांड ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शासकीय छात्रावासों का सतत निरीक्षण करें और छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र - छात्राओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं मुहैया कराएं।
कमिश्नर ने ये भी निर्देश दिए हैं कि छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निराकरण होना चाहिए। कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों और सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वो भी समय-समय पर शासकीय छात्रावासों का निरीक्षण करें तथा छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने ये भी निर्देश दिए हैं कि जिला स्तरीय अधिकारियों को छात्रावासों की मानीटंरिग के लिए प्रभारी नियुक्त करें ताकि छात्रावासो के माध्यम से छात्र - छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया होता रहे।
कमिश्नर शहडोल संभाग गोपालचंद्र डांड आज संभाग स्तरीय विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
बैठक में कमिश्नर गोपालचंद्र डांड ने डीजे एवं बैंड वालों को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने के विषय में जानकारी ली, उन्होंने कहा कि डीजे एवं बैंड वालों से संपर्क करके उन्हे उनकी रुचि एवं सहमति अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की कार्यवाही करें, उन्होंने कहा कि समस्त पुलिस थाना से डीजे वालों की सूची प्राप्त कर उनसे संपर्क करके उन्हें बेहतर वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराएं। बैठक में कमिश्नर ने मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना के अंतर्गत बनाये जा रहे खेल मैदानों की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना के अंतर्गत बनाये गये खेेल मैदानों में खेल गतिविधियां प्रारम्भ करें, युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करें और युवाओं को खेल मैदानों से जोड़े कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग के सभी खेल मैदानों में खेल गतिविधियां परिलक्षित होना चाहिए। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के सभी पुलिस थानों में व्यायाम शालाओं का निर्माण कराएं तथा थाना परिसरों में खेल कूद की गतिविधियां बढा़एं, कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के सभी पुलिस थाना परिसरों में खेल गतिविधियां प्रारम्भ होनी चाहिए। बैठक में कमिश्नर ने शहडोल संभाग में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए पर्यटन समितियों के गठन करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहडोल संभाग में पर्यटन की गतिविधयों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करें तथा बाणसागर में पर्यटन की गतिविधियां को बढ़ाएं उन्होने कहा कि शहडोल संभाग में पर्यटन की विपुल संभावनाएं है संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करें।
बैठक में कमिश्नर द्वारा हिरवार जल प्रदाय योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई वहीं सभी सीएम राइज स्कूलों की भी समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर शहडोल वंदना वैद्य, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेष, उपायुक्त मनीषा पाण्डेय, संयुक्त संचालक शिक्षा सहदेव सिंह मरावी, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास अंजुलता सिंह, उपायुक्त आदिवासी विकास ऊषा सिंह, डिप्टी कलेक्टर एन्टोनियो एक्का, लोक निर्माण विभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
