तेज गर्जना के साथ हुई बारिश।
आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम की मौत।
शहडोल। मुख्यालय तेज़ गर्जना के साथ हुई बारिश जिसमें आकाशी बिजली गिरने से दो मासूमों की मौत।
मिली जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार दोपहर लगभग 1 से 2:00 बजे के बीच अचानक एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और आसमान मे काली घटाएं वाले छाए जाने के बाद तेज गर्जना शुरू हो गयी।
जिसकी चपेट मे आने से दो बच्चों की मौत हो गयी। यहा ह्रदय विदारक घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतवई मे घटित हुआ और जिला के ग्राम पंचायत छतवई के चौधरी मोहल्ला निवासी मनीषा बैगा 9 वर्ष गणेश बैगा 6 वर्ष घर के पास ही महुआ वृक्ष के आगे लकड़िया बिन रहे थे। इस बीच तेज गर्जना के बाद महुआ के पेड़ मे आकाशीय बिजली गिरी। जिसके चपेट मे आने से दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद गांव मे मातम छाया हुआ है। पल भर मे दो घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए।
वही जानकारी लगने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। कागजी कार्यवाही पूर्ण करने के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया।
जमकर हुईं बारिश
मंगलवार दोपहर बाद अचानक आसमान मे काली घटाएं छा गई। इसके बाद लगभग दो घंटे तक झमाझम बारिश हुईं। जिससे एक बाद पुनः फिर से कड़के की ठंड लौट आई। बीते कुछ दिनों से तापमान बढ़ रहा था लेकिन आज हुईं बारिश के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और तापमान मे गिरावट दर्ज की गयी। बहरहाल आगामी कुछ दिन इसी तरह का मौसम में बदलाव होने की भविष्यवाणी वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी अनुसार दर्ज कराई जा रही है।
