Top News

निर्माण का गुणवत्ता युक्त किया जाए नहीं तो होगी कार्यवाही।

निर्माण कार्यों  को गुणवत्तायुक्त हो सुनिश्चित करें अधिकारी- सी.ई.ओ. जिला पंचायत

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल 26 फरवरी 2024- कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन की उपस्थिति में आज समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ने कार्यों की समीक्षा विभागवार की। 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश ने जिले मे  हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी निर्माण का काम गुणवत्ता विहीन न हो, विभागीय अधिकारी हो रहे कार्याे में गुणवत्ता की जांच करें। उन्होंने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए खाद्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में प्रत्येक माह शत-प्रतिशत लोगों तक खाद्यान्न मुहैया हो सके इसके लिए खाद्य विभाग अपने कार्याें में प्रगति लाए एवं इसकी जानकारी कार्यालय में प्रेषित करे।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ने विटनरी विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों में घूम रहे आवारा पशुओं को जिले में निर्मित गौशालाओं में सुरक्षित रूप से प्रवेश कराएं। जिससे मवेषियों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने समस्त संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि 29 फरवरी तक माह फरवरी का वेतन भुगतान जनरेट कर देयक बिल जिला कोषालय अधिकारी के कार्यालय में प्रेषित करें।

बैठक में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी प्रगति वर्मा, डिप्टी कलेक्टर एन्टोनियो एक्का, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग आनन्द राय सिन्हा, जिला कोषालय अधिकारी राममिलन सिंह, कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग दिनेश कुमार तिवारी, प्राचार्य डाइट आर एस गौतम उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post