जिला स्तरीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर बनी विजेता।
महाविद्यालय के प्राचार्य और सभी पदस्थ कर्मचारियों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जयसिंहनगर महाविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय पुरुष क्रिकेट चयन प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुख्य अतिथि डॉ जीपी पाण्डेय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग संभाग रीवा एवं प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर रहे। क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार शुक्ला और उपस्थित सभी क्रीड़ाधिकारियों ने सबसे पहले सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया तत्पश्चात सभी अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के तीसरे एवं अंतिम दिन फाइनल मुकाबला शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर एवं कोतमा के मध्य खेला गया जिसमें कोतमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 90 रन बनाए जिसमें भास्कर और प्रशांत ने 02 तथा आशीष ने 01 विकेट प्राप्त किया । जयसिंहनगर की ओर से शहाब सिद्दीकी ने सर्वाधिक नाबाद 22 रन बनाए जबकि 04 महत्वपूर्ण विकेट झटके, 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शासकीय महाविद्यालय कोतमा की टीम महज़ 31 रनों पर ऑल आउट हो गयी। जिसमें शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर ने यह मुकाबला 59 रनों से जीत हासिल कर लिया। और विजेता ट्रॉफी अपने विद्यालय के नाम दर्ज कराएं विजय सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शानदार 03 विकेट चटकाए।
कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथियों ने चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
जिला स्तरीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र द्विवेदी और महाविद्यालय के समस्त पदस्थ कर्मचारियों की भूमिका सराहनी रही।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में मनीष नामदेव क्रीड़ा अधिकारी शासकीय महाविद्यालय वेंकट नगर और धीरेन्द्र वर्मा जयसिंहनगर, कमेंटटर भूपेश वंशपाल, स्कोरर विजय सिंह शिब्बू यादव व ग्रेसी सोनी रहे। दूसरे दिन खेल के दौरान अनूपपुर क्रीड़ाधिकारी रामायण वर्मा, चंदिया से डॉ.धर्म शर्मा, बिजुरी से डॉ. रामधारी जायसवाल, उमरिया से जीतेन्द्र कुमार, कोतमा से ममतेश पवार और डॉ अमित निगम, राजनगर से आनंद मिश्रा और महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे।

