Top News

मध्यप्रदेश में फिर भाजपा सरकार, लगातार चौथी बार भाजपा की सरकार, शहडोल के सात विधानसभाओं पर भाजपा का कब्जा, जीत का श्रेय जिला अध्यक्ष।

शहडोल जिले के तीनों विधानसभा में भाजपा की हुई जीत।

जिले वासियों ने भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह को जीत का बताया श्रेय।

जयसिंह नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मनीषा सिंह ने प्रचंड जीत हासिल की।

जैतपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जयसिंह मरावी ने जीत हासिल की।

ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शरद कोल ने जीत हासिल की।

आम आदमी पार्टी के सभी 70 प्रत्याशियों की मध्य प्रदेश मे हुई जमानत जप्त एक भी सीट नही जीती पाई आम आदमी पार्टी। 

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र में एक को छोड़कर बाकी सभी विधानसभा के सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया।

मध्य प्रदेश शहडोल के विधानसभा के सभी जीते हुए सीटों पर विजयी रहे। जिसमें भारतीय जनता पार्टी जयसिंहनगर की प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल कर इतिहास रचने का काम किया जयसिंह नगर भाजपा प्रत्याशी की संख्या जिसमें संबंधित आंकड़ों के हिसाब से गिनती रहा है जिसमें भाजपा प्रत्याशी को कुल मतदान प्राप्त करने की जानकारी इस प्रकार है 114967(37951) मनीषा सिंह भारतीय जनता पार्टी।77016 मतदान पाकर नारेन्द्र सिंह मरावी इंडियन नेशनल काँग्रेस प्रत्याशी जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र से हारे। जिनमें हारे हुऐ प्रत्याशी रंजीत सिंह ( पिन्‍टु ) बहुजन समाज पार्टी, शिव कुमार बैगा, निर्दलीय कोल रमेश निर्दलीय इंजीनियर कौशलेश कुमार बैगा समाजवादी पार्टी फूलबती सिंह,विंध्य जनता पार्टी। कामता सिंह मसराम निर्दलीय बैगा बिसाहू लाल पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)मनोज कुमार पनिका इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी अजय कोल (कोला)निर्दलीय।

जैतपुर विधानसभा से विजयी प्रत्याशी 107698 (+31705) मतदान पाकर जीते जयसिंह मरावी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जिनकों 75993(31705) उमा धुर्वे इंडियन नेशनल काँग्रेस प्रत्याशी को हराया। साथ में हारे हुऐ प्रत्याशी भारत सिंह ओलाड़ी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कतहुरा आजाद समाज पार्टी कांशीराम। शिव प्रसाद सिंह पावले निर्दलीय पाव भीमसेन सिंह पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डैमोक्रेटिक। विशेषर सिंह पाव समाजवादी पार्टी। विक्रम बैगा विंध्य जनता पार्टी, काजल बाई वास्तविक भारत पार्टी। नारायण सिंह कुशराम बहुजन गोंडवाना पार्टी।फतेहबहादुर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी। 

व्यौहारी विधानसभा क्षेत्र से जीते भाजपा प्रत्याशी शरद जुगलाल कोल 102816 मतदान प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामलखन सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को हराया जिनको 76334 मतदान प्राप्त हुए और परियों के हारे हुए प्रत्याशी जिनमें प‍ुरूषोत्तम सिंह मरावी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी देवीदीन बैगा सपाक्स पार्टी रामदरश माझी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)।

अनूपपुर / कोतमा, पुष्पराज गढ़ विधानसभा में दो भाजपा एक कांग्रेस के झोली में।

अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बिसाहू लाल जीते निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी रमेश सिंह को हराया भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह को मिले 76692 मतदान।

कोतमा विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी दिलीप जायसवाल को मिली जीत निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी सुनील सराफ को हराया भाजपा प्रत्याशी दिलीप जायसवाल को मिले 65086 वोट। 

पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी फुन्देलाल सिंह विजयी रहे।

बांधवगढ़, मानपुर विधानसभा क्षेत्र से दोनों भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे।

Previous Post Next Post