शासकीय विद्यालय परिसर में बने सेफ्टी टैंक के खुले गड्ढे में मासूम की मौत।
परिजन और ग्रामीण जनों ने विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है।
तीन वर्षी मासूम की मौत से पूरे गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में मातम छा गया।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल।। मुख्यालय के जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत शासकीय स्कूल के सेफ्टी टैंक में गिरने से 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है।
सेफ्टी टैंक में गिरने से मासूम बच्ची की मौत हो जाने से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सडक पर शव रखकर किया चक्काजाम, जिम्मेदार सरपंच, सचिव समेत ठेकेदार पर मामला दर्ज करने की मांग किए।
घटना के बाद आक्रोशित परिजन व स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया लोगो का कहना है की लापरवाही की वजह से शासकीय विधालय परिसर में बने सेफ्टी टैंक कई महीनो से खुला पड़ा था उसमें कई मवेशियों की भी मौत हो चुका है।
ग्रामीणों ने बताया मामले की शिकायत सरपंच सचिव से भी किया गया था। लेकिन उसे बंद नहीं करवाया गया आखिरकार उसमें अब 3 वर्षीय मासूम गिर गई और उसकी मौत हो गई है। केशवाही चौकी अंतर्गत मझौली गांव की काजल गुप्ता पिता सीताराम गुप्ता उम्र 3 वर्ष घर के समीप खेल रही थी तभी घर के बगल में मझौली शासकीय विद्यालय के खुले सेफ्टी टैंक में वह खेलते खेलते जा गिरी जिसमें वही मासूम की मौत हो गई।
काफी देर तक जब उसका पता नहीं लगा तो परिजन ने उसकी तलाश की जिसका शव सेप्टिक टैंक में मिला है। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची परिजन सहित ग्रामीणों में काफी आक्रोश है, ग्रामीणों ने सकरा गांव में जाम लगा दिये यह मार्ग गिरवा से केशवाही पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग है।
चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने जानकारी देते हुए बताया घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। जिससे लोगों को समझाइए दी गई और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की खबर दी गई है।
सुचना मिलते ही संबंधित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुऐ।
