Top News

चुनाव ड्यूटी कर रहे अभी भी शासकीय शिक्षक कर्मचारी, संबंधित विद्यालय में उपस्थित शिक्षक कर्मचारियों ने दी जानकारी।

जिले के शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक कर्मचारी अभी भी चुनाव ड्यूटी कर रहे।

शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक कर्मचारी दे रहे अपना ओपिनियन अभी चुनाव ड्यूटी में लगे हैं।

शासकीय शिक्षक महिला कर्मचारी अपने महिला होने का उठा रहे नाजायज फायदा। 


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल //  मध्यप्रदेश में चुनाव हुआ संपन्न जिसमें शहडोल मुख्यालय के तीनों जिला के सभी विधानसभाओं क्षेत्र पर चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें शासन के आदेश अनुसार मतदान पूर्ण करने के लिए शासकीय कर्मचारी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, जो 17 नवंबर दिनांक को मतदान कर पूर्ण हुआ। चुनाव निर्वाचन के आदेश अनुसार 3 दिसंबर दिनांक को मतदान की गिनती कर हरजीत का फैसला किया गया। लेकिन 3 तारीख को चुनाव में लगे सभी शासकीय शिक्षक कर्मचारी मतदान गिनती होने के बाद जहां पदस्थ थे वहां के लिए कार्य मुक्त हो गए हैं। लेकिन अभी भी कुछ ऐसे शिक्षक कर्मचारी हैं जो अपने पदस्थ विद्यालय से अनुपस्थित रहने का काम कर रहे है। 

जिसमें खासकर महिला शिक्षक कर्मचारी के ऐसे जवाब आ रहे हैं अभी चुनाव ड्यूटी में ही लगे हैं इसलिए विद्यालय नहीं आ रहे हैं।

विद्यालय में उपस्थित शिक्षक से आदेश की कॉपी मांगने पर शासन से आदेश नहीं है कुछ काम है इसलिए संबंधित विभाग के जिला मुख्यालय कार्यालय बुलाया गया है इस तरह के जानकारी से शब्दों का जवाब देकर शिक्षक साथी अपना पल्ला झाड़ते हुए विद्यालय के अंदर चले जाते।

जिला मुख्यालय के आसपास कई शासकीय विद्यालय में आज मध्यान भोजन से भी वंचित हैं छात्राए इस बात की जानकारी भी ली गई तो संबंधित विद्यालय में उपस्थित शिक्षक के द्वारा बताया जा रहा है अभी मध्यान भोजन बनेगा लगभग समय 1:00 बजे तक विद्यालय परिसर में मध्यान भोजन बनने की किसी प्रकार की कोई तैयारी नहीं ना ही विद्यालय में संबंधित शिक्षक के पास कोई व्यवस्था न ही स्व  सहायता समूह का कोई सदस्य विद्यालय में उपस्थित है फिर किस हिसाब से 1:00 बजे के बाद विद्यालय में मध्यान भोजन बनेगा छात्राओं के लिए क्या है अधिकारियों का मैनेजमेंट व्यवस्था की यूं ही चढ़ता रहेगा भ्रष्टाचार की बली और ननिहाल रह जाएंगे भूखे।

अभी कुछ दिन पहले बुढार विकासखंड शिक्षा अधिकारी क्षेत्र के शासकीय विद्यालय परिसर ग्राम पंचायत मझौली मलैया के खुले सेफ्टी टैंक में 3 वर्ष की मासूम के गिरने से मौत हो गई।

बुढार विकास खंड शिक्षा अधिकारी के क्षेत्र जैतपुर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा चालान की राशि जमा करने के उपरांत भी आज दिनांक तक सही और सत्यापित प्रति की चाही गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई आज तक किसी भी प्रकार से जानकारी।

कंप्यूटर ऑपरेटर शाखा प्रभारी रजनीश भूषण बाबू और प्राचार्य के मैनेजमेंट से चल रहा सहायक आयुक्त कार्यालय।

प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर बिरौंडी़ राम कल्याण गुप्ता के द्वारा गलत और भ्रमक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है जिससे उसके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार उजागर ना हो सके और यूं ही मनमानी चलता रहे।

विभागीय विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी संबंधित प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर राम कल्याण गुप्ता के इस भ्रष्टाचार के सहयोगी सहायक आयुक्त कार्यालय में पदस्थ दैनिक वेतन कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर रजनीश दुबे और भूषण सिंह की मिलीभगत मुख्य रूप से कार्य करती है। इनके द्वारा कार्यालय के प्रमुख अधिकारी को गुमराह कर छात्रावास अधीक्षकों से अवैध वसूली कार्य को अंजाम दिया जाता है।

ऐसा ही एक मामला अभी कुछ दिन पूर्व जिला के वरिष्ठ शिक्षा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी और रमसा प्रभारी के साथ टीम के माध्यम से लगभग 8 करोड रुपए की सामग्री खरीदी गई और ऐसे व्यक्तियों से सत्यापन और जांच कराया गया जिनको कंप्यूटर के विषय में ज्ञान ही नहीं भला ऐसे अधिकारी क्या जांच कर रिपोर्ट भेजे होंगे उच्च कार्यालय जिनको नहीं है सिस्टम की जानकारी वह बन रहे हैं जांच अधिकारी क्या है मैनेजमेंट गुरु चेला का खेल।



Previous Post Next Post