Top News

प्रशासन जिम्मेदार संबंधित अधिकारी जागे

अवैध रेत भंडारण पर की गई कार्यवाही। 

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // कलेक्टर वंदना वैद्य के मार्गदर्शन में खनिज अमला शहडोल तथा थाना देवलोंद के पुलिस दल द्वारा व्यौहारी तहसील अंतर्गत बुढ़वा एवम् अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया, साथ में ज़िला सीधी, सतना के खनिज अमला एवं रीवा उड़नदस्ता के साथ संयुक्त रूप से सोन एवं बनास नदी के आस-पास के क्षेत्रों का जो कि सोन घड़ियाल अभ्यारण्य के सीमा अंतर्गत हैं जहां से माफियाओं द्वारा रेत का अवैध उत्खनन परिवहन एवं भंडारण की शिकायत वाले स्थलों का निरीक्षण किया गया। मौक़े पर कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन उत्खनन/ परिवहन करते नहीं पाया गया। 

ग्राम जनकपुर में रिंकू सिंह बघेल पिता सुग्रीव सिंह बघेल द्वारा अपने स्वयं के मकान के सामने ७५ घन मीटर रेत का भंडारण पाया गया, जिसे मौक़े पर जप्त किया गया। सोन एवं बनास नदी के किनारे लगभग १५ स्थानों पर मौक़ा निरीक्षण किया गया, जहां अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की गतिविधि बंद होना पाया गया।

पुलिस प्रशासन ने दिखाया अपना दम।

देवलोंद प्रकरण में शहडोल पुलिस द्वारा अवैध रेत के ठिहे पर दबिश

दिनांक 25/11/23 को थाना देवलोंद अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में आरोपी द्वारा प्रशासनिक अमले पर जानलेवा हमले कर पटवारी की हत्या कर दी गई थी।

दिनांक 27.11.23 के दरमियानी रात उक्त घटना में संलिप्त आरोपी बबलू उर्फ़ नारायण सिंह पिता विंधस्वरी सिंह उम्र 54 वर्ष एवं पुत्र कोटेदार पवन सिंह निवासी कुबरी थाना रामनगर जिला मैहर के निशानदेही पर ग्राम कुबरी ज़िला मैहर अन्तर्गत जिला शहडोल एवं मैहर के बीच सीमावर्ती सोन नदी से अवैध रेत का उत्खनन कर भण्डारित रेत के अवैध ठीहे पर देवलोंद पुलिस द्वारा दबिश दी गई।  

दबिश के दौरान पुलिस द्वारा 8 हाईवा अवैध भंडारित रेत ( 120 घन मीटर ) एवं 2 ट्रेक्टर जप्त किया गया। 

Previous Post Next Post