एक वर्ष तक के सभी बच्चों का कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण जांच - सी एच ओ ।
महिला बाल विकास विभाग अधिकारी के द्वारा किया जा रहा लोगों को जागरूक।
शहडोल // मुख्यालय के सभी ग्राम पंचायतों के गांव - गांव में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा दागना कुप्रथा को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और गांव के सभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित कर सोहागपुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनी कला के शासकीय विद्यालय परिसर और आंगनबाड़ी केंद्र 2 में दागना कुप्रथा को रोकने हेतु नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गाँव- गाँव चलाये जा रहे है इसी तारतम्य में ग्राम धमनी कला में एक वर्ष तक के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जांच किया गया बच्चों के अभिभावकों को समझाया गया किसी प्रकार की भी बीमारी या समस्या होने पर बच्चों को लेकर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाएं। बच्चों को दगवाए बिल्कुल नहीं। धमनी कला स्कूल के सभी बच्चों को दागना कुप्रथा को खत्म करने के लिए शपथ दिलाई गई और इसके दुष्परिणामों के बारे में भी समझाया गया साथ ही गाँव मे दागना का कार्य करने वाली दाई के घर जाकर भी समझाया गया कि बच्चों को दागना कानूनन अपराध है बच्चों को किसी भी स्थिति में दागना नहीं है ऐसा करने पर 3 वर्षों के जेल का प्रावधान है।
कार्यक्रम में रही इनकी उपस्थिति महिला बाल विकास से पर्यवेक्षक रोशनी पटेल ग्राम पंचायत में पदस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना सिंह सिसोदिया, सरिता बैगा ,पूजा कोल साथ में आंगनवाड़ी सहायिका तारा तिवारी, उमा बैगा।
स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ नर्स CHO ममता खतारकर ANM प्रभा सिंह और आशा कार्यकर्ता ललिता कोल, कविता कोल के साथ साथ कई ग्राम वासी उपस्थित रहे।

