Top News

मौत के बाद जगा प्रशासन, होने लगी अवैध उत्खनन माफियाओं पर कार्यवाही, घटना स्थल पर ही पुरा रात पड़ा रहा पटवारी की लाश।

रेत के अवैध उत्खनन कारोबारियों ने पटवारी को सुलाया मौत की नींद, स्थानीय पुलिस प्रशासन के कार्य शैली पर खड़े किये सवाल।

अवैध उत्खनन कारोबार व्यापार में दबंग माफियाओं के हौसले बुलंद।

माफियाओं ने प्रशासन के मुंह को रौंदा।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // जिला मुख्यालय थाना देवलोंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुर अवैध रेत उत्खनन घाट में प्रशासनिक अमले पर जानलेवा हमला कर एक पटवारी की हत्या करने वाला शख्स आरोपी हुआ गिरफ्तार।

विगत 3 दिवसों से ब्यौहारी अनुभाग में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25.11.2023 को रात्रि लगभग 9. बजे तक राजस्व, पुलिस और माइनिंग की टीम मौके पर कार्यवाही कर रही थी। जिसके बाद देर रात्रि 4 पटवारियों का दल पेट्रोलिंग के उद्देश्य से ग्राम गोपालपुर गया था। 

25 नवंबर 2023 को गोपालपुर घाट से अवैध रूप से रेत उत्खनन कारोबारियों के कई गाड़ियों को, 

संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान रेत से लोड गाडियां मौके से निकलते देखा गया।

ग्राम गोपालपुर में अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते ट्रेक्टर को प्रशासनिक अमले द्वारा पूछताछ हेतु रोका जा रहा था जिस दौरान आरोपी द्वारा अमले पर ट्रेक्टर चढ़ाते हुए जानलेवा हमला कर दिया जिसमें पटवारी प्रसन्न सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई।

संबंधित विभाग द्वारा जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिलते ही मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना देवलोंद में धारा 302, 379 भा.द.वि., धारा 4/21 खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

घटनाक्रम पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु देर रात ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी. सागर द्वारा आरोपी के विरुद्ध 30,000 के इनाम की उद्घोषणा की गई है।

प्रकरण में पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर को जप्त किया गया घटना में संलिप्त आरोपी ट्रेक्टर ड्राइवर शुभम विश्कर्मा निवासी ग्राम कुंआ थाना रामनगर जिला मैहर एवं ट्रेक्टर वाहन मालिक नारायण सिंह निवासी जिला मैहर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए अति. पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल डीसी सागर द्वारा ग्राम गोपालपुर क्षेत्र घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। 

घटना के संबंध में एसडीओपी ब्यौहारी एवं थाना प्रभारी देवलोंद से जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के संबंध में समुचित निर्देश दिये गये।

एक और मौत का इंतजार,मंजर देखने को प्रशासन रहे तैयार।

नहीं रूक रहा है गणेश का अवैध बोल्डर खदान का कारोबार।

स्थानीय क्षेत्र पर संचालित क्रेशरो पर परिवहन किया जा रहा है बोल्डर पत्थर का अवैध रूप से व्यापार। 

स्थानीय विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी एक ऐसा ही मामला बुढार तहसील अंतर्गत अमलाई थाना क्षेत्र बटुरा के गणेश नामक व्यक्ति के दबंगई से अवैध बोल्डर पत्थर खदान संचालित कर उत्खनन का कारोबार जोरों पर किया जा रहा है केसवाही और अमलाई दोनों थानों के बीच रामपुर, गिरवा, मलैया, मझौली चाका खमरौध के बीच कई अवैध बोल्डर पत्थर खदान संचालित किये जा रहे हैं। 

स्थानीय निवासियों का कहना है इन अवैध रूप से उत्खनन पत्थर निकलते खदानों के मालिक ठाकुर साहब गणेश नाम के व्यक्ति को बताया जा रहा है।

Previous Post Next Post