मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की किसानो के हित के निर्णय।
राजगढ़ के मोहनपुरा डेम पर हुए किसान कल्याण महाकुंभ में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है।
रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल// प्रदेश के सभी जिलों में विकास कार्यों की कमी ना हो किसान कल्याण महाकुंभ कृषकों के हुए कर्ज माफ 4000 के बदले अब मिलेंगे 6000 किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी किसानों को प्रत्येक माह एक 1000 रुपए किए जाएंगे किसानों के खाते पर भुगतान इस तरह से कई योजनाओं का हुआ घोषणा।
1. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में मध्यप्रदेश सरकार 4 हजार के स्थान पर 6 हजार रुपए देगी और अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिलाकर किसानों को हर माह एक हजार के मान से साल में 12 हजार मिलेंगे।
2.उन्होंने घोषणा की है कि अब ट्रेक्टर चार पहिया वाहन की श्रेणी में नहीं आयेगा और ट्रेक्टर वाली बहिनों को भी लाडली बहना योजना के एक हजार रुपए मिलेंगे।
3. खाद बीज के अग्रिम उठाव का 3माह का ब्याज सरकार भरेगी।
4. मुख्यमंत्री चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया कि मूंग की खरीदी जल्दी शुरू की जायेगी।
5.उन्होंने लाडली बहनों को धीरे धीरे प्रतिमाह 3 हजार रुपए देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
6. उनका प्रयास है कि अगले 5साल में स्वसहायता समूह और आजीविका मिशन से महिलाओ की आमदनी 10 हजार रुपए माह हो जाए।
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को एक लाख से अधिक की वृहद जनसभा में राजगढ़ के मोहनपुरा में किसान कल्याण महाकुंभ मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के तहत 11लाख से अधिक किसानों की 2123 करोड़ की ब्याज राशि को सिंगल क्लिक से जमा कर किसानों को ब्याज से मुक्त किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से किसानों के सिर से ब्याज की गठरी उतारी ।
रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री जी ने फसलों के हुए नुकसान के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 2900 करोड़ रुपए की दावा राशि का भी भुगतान किया।
उन्होंने किसान कल्याण निधि के रूप में 1400करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की।
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 11हजार 378 करोड़ रुपए की लागत के मोहनपुरा कुंडलियां प्रेशराइज्ड पाइप सिंचाई प्रणाली योजना के पहले चरण गोरखपुरा ग्रामीण समूह नल जल योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने राजगढ़ के 156 गांव से कलश में लाए गए जल का पूजन कर इन गांव में हर घर नल से जल योजना का शुभारंभ भी किया। कालीपीठ के खेतो में खड़े किसानों से संवाद किया।
जिला अंतर्गत पुराने सभी शासकीय शालाओं कि होगी मरम्मत कार्य।
मरम्मत योग्य शालाओं का चिन्हांकन कर शीघ्र कार्य पूर्ण कराएं- कलेक्टर
विद्यालय प्रारंभ होने तक सभी सुविधाएं सुलभ हो- कलेक्टर वंदना वैद्य।
शहडोल कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में कलेक्टर वंदना वैद्य ने आज सर्व शिक्षा मिशन, शिक्षा विभाग रमसा एवं आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित सभी विद्यालयों से संबंधित कार्याे एवं विद्यालयों की स्थिति, शैक्षणिक कार्याे आदि की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में विद्यालय प्रारंभ होने से पूर्व छात्र-छात्राओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं सुलभ कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में मरम्मत योग्य शालाओं चिन्हांकन कर इनके प्रस्ताव तैयार कराकर आवश्यक कार्य कराए जाए एवं जो जर्जर भवन की विद्यालय है उनके डिस्पोजल की कार्यवाही भी शीघ्र कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में छात्र शिक्षा ग्रहण करने जाते है इसलिए वहां पर स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण होना चाहिए जिससे छात्रों का मन पढ़ाई में लगे उन्हें यह महसूस न हो कि विद्यालयों में किसी सुविधाओं का अभाव है। बैठक में छात्रों की कक्षोन्नति की मैपिंग पोर्टल में नामांकन दर्ज, शासकीय एवं निजी विद्यालयों की स्थिति की जानकारी सहित पाठ्य पुस्तकें के वितरण, दक्षता उन्नयन, शिक्षा के अधिकार अधिनियम, प्रयास पुस्तिका आदि के बारे में विस्तार से समीक्षा की। साथ ही विद्यालयों में गणवेश वितरण सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी छात्रों को विद्यालयों में समय पर शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित करें।
उन्होने कहा कि विद्यालय प्रारंभ होने पर सभी अध्यापक शैक्षणिक कार्य में अभी से दक्षतापूर्वक जुट जाएं जिससे छात्रों के पढा़ई का स्तर बेहतर हो सकें और परिणाम आने पर प्रदेश में शहडोल जिला अग्रणी हो सकें।
कलेक्टर ने कहा कि अध्यापकों की मेहनत का फल उनके कक्षाओं के परीक्षा परिणाम पर पता चलता है।
बैठक में समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, बीआरसी सहित उक्त विभागों से संबंधित अधिकारी और उपयंत्रीगण उपस्थित थें।

