Top News

नगर गौरव दिवस के अवसर पर निकाली गई रैली कई जगहों पर समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया और बाटे गए प्रशस्ति-पत्र।

नगर गौरव दिवस के अवसर पर निकाली गई बाइक रैली।

  


रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत नगर गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली को कलेक्टर वंदना वैद्य नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली जिला मुख्यालय के   जय स्तंभ से गांधी चौक एवं झूला पुल  तक निकाली गई। साथ ही कलेक्टर वंदना वैद्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा व कई जनप्रतिनिधियों द्वारा दुकानदारों को नशा मुक्ति के संबंध में समझाइश दी और शपथ दिलाई गई। नगर गौरव दिवस के अवसर पर निकाली गई बाइक रैली।

 

14 जून ‌नगर गौरव दिवस के अवसर पर बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली को कलेक्टर वंदना वैद्य नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली जिला मुख्यालय के जय स्तंभ से गांधी चौक एवं झूला पुल  तक निकाली गई। साथ ही कलेक्टर वंदना वैद्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा नगरपालिका शहडोल सीएमओ व जनप्रतिनिधियों द्वारा दुकानदारों को नशा मुक्ति के संबंध में समझाइश दी और साथ ही शपथ दिलाई गई।








देशभक्ति के तरानों से गूंजा शहडोल नगर। 

उत्साह के साथ मनाया गया नगर गौरव दिवस। 

नगर गौरव दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के झूला पुल के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर गौरव दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने कहा की बड़े हर्ष की बात है कि 14 जून 2008 को हमारा शहडोल, संभाग बना था और शहडोल शहर, नगर निगम के लिए आतुर है। उन्होंने कहा कि हमारा नगर, विकास की ओर अग्रसर है और इस नगर के प्रतिष्ठा वान व्यक्ति अपने शहर,जिला, प्रदेश, देश का नाम रोशन कर रहे हैं। 

नगर गौरव दिवस के अवसर पर साफ सफाई कर्मचारियों, देश, प्रदेश का नाम रोशन कर रहे  युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर कलेक्टर वंदना वैद्य, नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया।



कलेक्टर ने जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक, कलेक्ट्रेट परिसर जिला अस्पताल में बनाई गई रंगोली का निरीक्षण किया और छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली की सराहना की। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से हालचाल पूछा और नगर गौरव दिवस के बारे में जानकारी दी साथ ही मरीजों को फलों का वितरण भी किया।

इस अवसर पर  पार्षद गण, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आंनद राय सिन्हा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, प्रकाश जगवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि,समाजसेवी, संबंधित अधिकारी के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे ने किया।

Previous Post Next Post