रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत जैतपुर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म मामले पर शनिवार को प्रशासन के द्वारा बुलडोजर से आरोपी का घर जमींदोज किया गया जिसमें जिला और क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा बुलडोजर से जमींदोज कराया गया।
मामला 27 वर्षीय आरोपी युवक ने अपने हवस का शिकार मासूम को बनाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म पास्को एक्ट एवं अन्य धाराओं पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था, आज शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आरोपी के घर शनिवार की सुबह से ही भारी पुलिस बल लगा दिया गया था आरोप के घर को बुलडोजर से जमीदार कराया गया है।
जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 दिन पहले 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को आरोपी ने अंजाम दिया था। मासूम घर में अकेली थी माता-पिता गांव में ही एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे जिसका फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला 27 वर्षीय युवक घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 12 वर्षीय मासूम के माता-पिता जब घर पहुंचे तो मासूम ने अपनी आपबीती अपने माता पिता को बताई जिसके बाद परिजनों के साथ जैतपुर थान पहुंच कर मासूम ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर घर जमींदोज कराया गया है कार्यवाही के दौरान एसडीएम जैतपुर, तहसीलदार , थाना प्रभारी, व आसपास के थाना एवं चौकी प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।
