Top News

33 वर्ष पुराने पास आउट छात्र छात्राओं का शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल में मिलन समारोह कार्यक्रम हुआ संपन्न ।


रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत संचालित कई संस्थाओं में हमेशा कुछ ना कुछ नए कार्यक्रम होना सुनिश्चित रहता है।कभी किसी संस्था में आयोजन तो कभी किसी संस्था में कुछ न कुछ आयोजन किया जाता है।एक ऐसा ही आयोजन शिक्षा जगत के क्षेत्र में नया आयाम को गति देने के लिए।

 एक कार्यक्रम जिले के शा. पॉलिटेक्निक काॅलेज शहडोल में, इंजीनियरिंग संस्था से सन 1990 के डिप्लोमा पासआउट पूर्व छात्रों का 33 वर्ष एलुमिनी रियूनियन का आयोजन किया गया। दिनांक 13,05,2023 दिन शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य तिथियों में बिलासपुर छत्तीसगढ़ से आए हुए आईडी नारायण सीएमडी वर्तमान में क्षेत्रीय निदेशक सीएमपीडीआई बिलासपुर रहे, 

साथ में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज प्राचार्य जय राम रजक, और भी कई विभाग के पदस्थ अधिकारी मंचाशीन रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व छात्रों ने 33 वर्ष पहले इस संस्था में गुजारे अपने सुनहरे पलों को याद करते हुए 33 वर्षों के अनुभव एवं अपने, अपने कार्यों और उपलब्धियों को वर्तमान में पदस्थ संस्था के स्टॉफ और अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से साझा किया।

अपनी अपनी बात सभी के साथ साझा करते हुए कई पूर्व छात्र भावुक भी हुए। पूर्व छात्रों ने वर्तमान छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सफल होने के लिए मार्गदर्शन भी दिए। 

सफलता स्वयं का अनुभव कर्म है।

जिले में पदस्थ शासकीय सिविल इंजीनियर सीताशरण शुक्ला ने अपने साथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा आज के इस मिलन कार्यक्रम में जैसे कोई बिछड़ा हुआ परिवार का सदस्य मिल रहा हो यह समय वह खुशी है। हमें अपने कर्तव्य से कभी विमुख नहीं होना चाहिए हमेशा अपने दायित्वों को निर्वहन करते हुए अपने कार्य पर प्रगतिशील होना चाहिए इन सभी शब्दों के साथ संस्था में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी  33 वर्ष पुराने पास आउट छात्र छात्रा इंजीनियर सभी अपने संस्था और पदस्थ शिक्षकों प्राचार्य के साथ साथ सभी साथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए साथ ही उन्होंने भविष्य में छात्र-छात्राओं की मदद एवं संस्था के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। 

उन्होंने संस्था को इलेक्ट्रॉनिक ऑडियो पोडियम सिस्टम भेंट किया। संस्था में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, हाई मास सोलर लाइट व बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण की बात भी कही। प्राचार्य जय राम रजक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी रजनीश कुमार तिवारी सिविल विभाग प्रभारी रहे। कार्यक्रम संयोजक इंजी. आरपी मिश्रा मुख्य अभियंता सीमा सड़क प्राधिकरण अरुणाचल प्रदेश, विभागाध्यक्ष माइनिंग वीके सोनवानी, विभागाध्यक्ष माइनिंग पंकज तिलाटिया, विभागाध्यक्ष विज्ञान एवं मानविकी डॉ. सादिक खान, विभागाध्यक्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रियंका शर्मा, विभागाध्यक्ष विद्युत इंजीनियरिंग चंचल पाण्डेय सहित व्याख्याता गण मयंक मोहन निगम, प्रशांत कुमार , संजय कुमार, केएल पाण्डेय, संजय पंथोढ, शिवांगी गुप्ता और संस्था के सभी स्टॉफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Previous Post Next Post