Top News

सरफा से सिंहपुर सोहागपुर से सोन तक, रेत के अवैध खदानों में उत्खनन कर माफियों का हो रहा व्यापार।

देश से लेकर प्रदेश और जिले के अंतर्गत कुछ रेत खदान बंद इसके बाद भी यहां धड़ल्ले से अवैध उत्खनन कर रेत का कारोबार है संचालित।

 सिंह ट्रेडर्स रेत खनन कंपनी के नाम से हो रहा अवैध परिवहन व्यापार।

सरफा नदी में चल रहा श्रीवास्तव यादव के मिली भगत से अवैध उत्खनन कारोबार स्थानीय क्षेत्र पर किया जा रहा व्यापार।  

स्थानीय खनन माफियाओं के द्वारा बंद रेत खदान से अवैध उत्खनन कर निकली गई रेत हाइवा और 709, ट्रेक्टर वाहन जेसीबी पोकलेन मशीन से किया जा रहा लोड और हो रहा क्षेत्र पर व्यापार। 

विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी स्थानीय भाजपा नेताओं और संबंधित विभाग अधिकारी के साथ साथ वन विभाग , राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस कि मिलीभगत से हो रहा अवैध उत्खनन कारोबार व्यापार।



रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल // मुख्यालय जिला अंतर्गत बंद हो चुके रेत खदान में नदी का सीना चीरने में लगे रेत माफिया। 

संबंधित विभाग अधिकारी ने की कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कई हाइवा रेत जेसीबी और पोकलेन मशीन से हो रहा अवैध उत्खनन का कारोबार।

विनोद के पट्टा राज्य में मिट्टी में पट गया जप्त किया गया अवैध भंडारन का रेत।


जिले के कुछ रेत खदान बंद हो चुके है इसके बाद भी यहां धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन है जारी। ऐसे में बंद रेत खदानों से रेत की चोरी खुलेआम कई हाइवा वाहन और 709 के साथ टैक्टर ट्राली रेत खनन कर निकाला जा रहा है।

जिसमें संबंधित विभाग अधिकारी, राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ साथ वन परिक्षेत्र विभाग अधिकारियों कि कार्यवाही संदिग्ध अव्यवस्था को जन्म दे रहा है।

जबकि पोकलेन और जेसीबी मशीन से अवैध रेत खनन कारोबार किया जा रहा है यही दोनों मशीनों से रेत खदान पर ही कई हाइवा और 709 से लेकर ट्रेक्टर गाड़ियों में रेत लोड किया जा रहा है। 

शासन के नियम अनुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा जब्त किए हुए रेत को भी खनन माफियाओं ने चोरी कर बेचा। 

जबकि पूर्व में कई हाइवा किया गया जब्त रेत को संबंधित पुलिस थाना के सुपुर्द किया गया था। इस दौरान क्षेत्र के एस डी एम और तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे उस रेत को भी खनन माफियाओं ने बेचकर लाखों रुपए कमाए।


 संबंधित अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में।

जप्त किए गए रेत का स्थान और उस रेत का कारोबार करने वाले माफियाओं के नाम अगले अंक में होगें प्रकाशित । 

नकली रॉयल्टी पर्ची का भी कारोबार।

जिला अंतर्गत नवलपुर क्षेत्र में सोन नदी के रेत उत्खनन पर शहडोल और स्थानीय लोगों का अवैध कारोबार जिसमें कई दादा भाई शामिल हैं सिंह साहब, ब्राह्मण ,साहू, और खान भाईयों का चल रहा है राज, वही देवरी नम्बर एक में यादव भाईयों और लालपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत सोन नदी से ठाकुर बंधुओं का धड़ल्ले से चल रहा अवैध रेत उत्खनन व्यापार का कारोबार।

स्थानीय स्तर पर चोरी का रेत किया जा रहा खपत।

जमुई ग्राम पंचायत भवन और मंदिर के बगल से लगे हुए रास्ते से निकलने वाले गाडियों को किसके सह पर खुला छूट मिला है। क्षेत्र के स्थानीय स्तर पर हो रहे कई निर्माण कार्य पुलिया, सीसी रोड, और बड़े बड़े ठेकेदारों के द्वारा कराएं जा रहें कार्यों में सबसे ज्यादा चोरी के रेत खपत हो रहा है।

सरफा नदी से निकलने वाली रेत का सबसे ज्यादा उपयोग छाता, उधिया, नरगी,  पडमनिया, सिंहपुर, धनपुरा और बरतरा के ग्राम पंचायत क्षेत्रों में किया जा रहा है और वही सोन नदी से निकलने वाली अवैध उत्खनन रेत लालपुर, सेमरा, कंचनपुर, जमुई नवलपुर धुरवार, गोरतारा के ग्राम पंचायतों और इसके अलावा जिला अंतर्गत हो रहें कालोनियों के निर्माण कार्य पर खपाया जा रहा है।

ओवरलोड परिवहन पर नहीं है संबंधित विभाग की रोक।


पुनीत कार्य के नाम पर क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का व्यापार संचालित होने वाले कुछ रेत खदान की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। 

ख़बर में हुआ असर पर पिछले बर्ष क्षेत्र में अवैध रूप से रेत खनन और परिवहन की मिल रही खबरों के बाद जिले के संबंधित अधिकारियों ने टीम बनाकर इस कार्यवाही को अंजाम दिया था। गौर करने वाली बात यह है कि जिस रेत भंडारन में एसडीएम ने कार्यवाही की है वहां पर लगभग सौ टाली रेत मिली है। एसडीएम ने 100 टाली रेत जब्त किया था। लेकिन आज के स्थिति में पचास टाली रेत भी नहीं होंगे?

वहीं नदी में वाहनों के आने-जाने के लिए बने रोड को भी वन परिक्षेत्र के द्वारा खुला छूट दे दिया गया है।

यादव बंधुओं के साथ बिजौरी में मथुरा नामक व्यक्ति का अवैध रेत खनन कारोबार।

वन विभाग क्षेत्र से रेतैहली मिट्टी निकाल कर नंदी में डंप किया जाता है फिर वही छने हुए उस रेत को बड़े कंपनी के ठेकेदार और स्थानीय स्तर पर मथुरा नामक व्यक्ति का अवैध खनन कारोबार में रेत का व्यापार होता है।

जिला के कई क्षेत्रों में धड़ल्ले से चल रहा अवैध उत्खनन कर रेत का कारोबार।

Previous Post Next Post