Top News

ब्राम्हण बटुकों का किया गया सामुहिक उपनयन संस्कार माता पिता के साथ समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों का रहा सहयोग।

जिला ब्राम्हण समाज के तत्वाधान में किया गया ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार।

ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष के साथ साथ सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम संपन्न।



रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत सोहागपुर राम जानकी मंदिर के प्रांगण में आज दिनांक 07 /05/2023 को कई ब्राम्हण बटुकों का सामुहिक उपनयन संस्कार किया गया जिस पर उनके माता-पिता के साथ उनके परिवार और नाते रिश्तेदार भी उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। जिससे जिले के क्षेत्र से आए हुए सभी ब्रम्हांण बटुकों को अच्छे कर्म स्वयं के साथ-साथ कुल को भी समाज को भी एक अच्छे निर्माण सही निर्देश की और अग्रसर करता है ऐसे सभी ज्ञान वर्धन शब्दों के साथ ब्राम्हण बटुकों को मार्गदर्शन देते हुए ग्रहस्थ जीवन के साथ-साथ माता पिता और सभी सम्मानीय रिश्तेदारों का किस तरह मान सम्मान और ख्याल रखा जाता है। अपने कर्म प्रधान होता है इन सभी कार्यों को पूर्ण करे जिससे अच्छे और सफल जीवन यापन का निर्वाह किया जा सकता है यही सब ज्ञान भरे शब्दों के साथ ब्राम्हणों के कर्तव्यों का पालन क्या होता है। यही सब ज्ञान गुण के साथ ब्राह्मण समाज के सभी वरिष्ठों के आशीर्वाद के साथ सामुहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम संपन्न किया गया।


ब्रह्म समाज के बालकों का उपनयन संस्कार ब्राह्मण समाज अपने कर्तव्यों का पालन करना। 

डॉक्टर बाल्मीक गौतम।


उपनयन संस्कार जीवन को नया पद्धति प्रदान करती है।

 पंडित राम किशोर शास्त्री।


कार्यक्रम के आयोजक जिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉक्टर बाल्मीक गौतम की अध्यक्षता में पंडित राम किशोर द्विवेदी शास्त्री जी के संयोजन में पंडित जगदीश शास्त्री, पंडित किशोरी लाल चतुर्वेदी, पंडित राम लखन तिवारी, पंडित शंभू प्रसाद तिवारी, पंडित रमाकांत मिश्रा, पंडित रवि करण त्रिपाठी, पंडित कृष्ण दत्त मिश्रा धमनी कला, पंडित प्रकाश चंद्र तिवारी कोटमा, पंडित सूर्यकांत मिश्रा निराला, पंडित नरेश शुक्ला गुड्डा, पंडित संतोष मिश्रा के साथ-साथ अतिथि ठाकुर कमल प्रताप सिंह समाज सेवक और भाई अनुपम गौतम अभिनव गौतम अभिज्ञान गौतम अमित तिवारी अखिलेश द्विवेदी, रिपब्लिक न्यूज़ चैनल पत्रकार शैलेंद्र मिश्रा, समेत सैंकड़ों माताओं व विप्र जनों की मौजूदगी में ब्राम्हण बच्चो का  उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया।

Previous Post Next Post