Top News

राम मंदिर निर्माण के बाद भाई तोगड़िया करोड़ों बेरोजगार युवाओं के रोजगार के लिए करेंगें आंदोलन।

सभी हिंदू संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल के दिल के टुकड़े ।

सभी समुदाय धर्म और हिंदुओं की सुरक्षा, समृद्धि, सम्मान, स्वास्थ्य, संस्कार की चिंता।

करोड़ों बेरोजगार युवाओं के लिए आंदोलन कर शासन से मांगूंगा सभी के लिए रोजगार राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष भाई प्रवीण तोगड़िया ।






रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल // मुख्यालय राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई प्रवीण तोगड़िया जी ने की पत्रकार वार्ता राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की गिनाई उपलब्धियां। और साथ में कहा देश के अलावा विश्व के सभी हिंदू संगठन मेरे दिल के टुकड़े हैं।

भगवान श्री राम के बेटे बेटियों, और सभी समुदाय धर्म के साथ साथ हिंदुओं की सुरक्षा, समृद्धि, सम्मान, संस्कार की मुझे चिंता है।

इस आशय के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने शहडोल के प्रवास के दौरान किए अपनी बात । 

भाई तोगड़िया ने बताया कि वर्तमान में मेरा पूरा ध्यान हिंदुओं के समग्र विकास की ओर है, इसके लिए आसाम, पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से गुजरात तक अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में हमारा ध्यान पूरे देश के हिंदू परिवारों में हनुमान चालीसा का वितरण करने पर है।

कोरोना काल की चिंता करते हुए भाई तोगड़िया ने बताया कि बजरंग दल द्वारा 35 लाख लोगों को निशुल्क मास्क बाटे गए तथा कोरोना के बचाव के लिए नसीहत दी गई कई परिवारों में अनाज भी उपलब्ध कराए गए साथ में उनके बीमार होने पर राहत और बचाव के लिए दवाई भी दिया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा मेरा प्रयास रहेगा देश के सभी करोड़ों बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने की है इस दिशा में हम पूरे तरह से प्रयासरत हूं।

शहडोल मुख्यालय में भाई प्रवीण तोगड़िया और सभी राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बुढार रोड  गणेश मंदिर के पास कार्यालय निर्माण का किया गया भूमि पूजन। 

बुढार के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करते हुए त्रिशूल बांटने का कार्य किया गया और वहां भी सभी समुदाय धर्म के साथ-साथ हिंदुओं के विकास की चर्चा की गई।






Previous Post Next Post