Top News

मॉडल रोड और नाली निर्माण के नाम पर नगर परिषद कार्यालय में भ्रष्टाचार का खेल

 नगरपरिषद क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए राज्य शासन सरकार के द्वारा पानी की तरह बाहर रहे शासन का खजाना।

संबंधित विभाग के प्रशासन अधिकारियों की उदासीनता और मनमौजी रवैया अपनाते हुए भ्रष्टाचार की इबादत लिख रहे।

नगर परिषद अंतर्गत विकास के नाम पर संबंधित विभाग अधिकारी और ठेकेदार के मिली भगत से करोड़ों रुपए राशि का किया गया भ्रष्टाचार ।

संबंधित अधिकारियों ने मुंद ली आंखें और साध ली चुप्पी। 



रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल //  मुख्यालय जिला अंतर्गत नगर परिषद के विकास कार्यों के नाम पर संबंधित विभाग अधिकारियों और ठेकेदार के मिली भगत से करोड़ों रुपए राशि का बंदरबांट कर निर्माण कार्यों पर किया गया भ्रष्टाचार। 

नगर परिषद क्षेत्र वार्डों के विकास को गति देने के लिए नाली और सी सी रोड के साथ साथ समुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। साथ में नगर के मुख्य मार्गों को मॉडल रोड बना कर जिले के सभी नगर परिषद क्षेत्र को विकास गति  शील प्रदान किए जा रहे है।

मॉडल सड़क के नाम पर घटिया निर्माण कर राज्य शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है। जिला अंतर्गत एक ऐसा ही मामला शहडोल जिले के बुढार नगर पंचायत परिषद के द्वारा मॉडल रोड का निर्माण कराया गया था। बुढार नगर पंचायत परिषद क्षेत्र अमरकंटक रोड छात्रावास से लेकर नगर पंचायत परिषद कार्यालय बुढार होते हुए न्यू रेलवे ओवर ब्रिज को पार कराते हुए बस स्टैंड रोड अमलाई चौक तक कुछ दिन पूर्व इस मॉडल रोड का निर्माण कराया गया था। 

लेकिन कुछ ही दिनों में मॉडल रोड की धज्जियां उड़ गई और कई जगहों पर मौत को दावत देते हुए खाई नुमा गड्ढों पर परिवर्तित होकर जर्जर हालत में टूटा हुआ है। 

जिला प्रशासन अधिकारी अगर इस निर्माण मॉडल रोड की जांच करें तो निश्चित जांच के घेरे में संबंधित अधिकारियों के ऊपर गाज गिरेगी। जो कि बस स्टैंड के पास और उससे पहले कई जगहों पर देखा जा सकता है किस तरह से मॉडल रोड टूट कर धज्जियां उड़ गया है। 

ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले बुढार नगर पंचायत परिषद के द्वारा बहुचर्चित वर्ड पर नाली निर्माण कराया गया था ठेकेदार के द्वारा। 

लेकिन ठेकेदार के द्वारा संबंधित विभाग अधिकारी के मिलीभगत से वह नाली जो कुछ दिन पहले ठेकेदारी में निर्माण करवाया गया था जो एक ही बरसात में पानी के साथ नाली भी बह गया जिसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी दर्ज कराई गई ।

निर्माण मॉडल रोड की कितने बर्ष गारंटी है अनुबंध पर कौन है जिम्मेदार अधिकारी संबंधित विभाग के उपयंत्री या फिर संबंधित कार्यालय के प्रमुख अधिकारी या इस टूटे हुए मॉडल रोड का निर्माणकर्ता संविदाकार ठेकेदार जिसने घटिया मटेरियल से बुढार नगर पंचायत परिषद की बहुचर्चित इस मॉडल रोड को चौड़ा कर बनाया है।

विशेष सूत्रों अनुसार यह मॉडल रोड की लंबाई भी अपने आप बढ़ गई हैं।  

संबंधित कार्यालय के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया गया लेकिन कार्यालय में किसी से बात नहीं हो सकी ।

अगले अंक में प्रकाशित होगा समाचार किस अधिकारी के कार्यकाल में मॉडल रोड का निर्माण कराया गया था। किस संविदाकार ठेकेदार के द्वारा मॉडल रोड का निर्माण कराया गया था कितने वर्ष की गारंटी रही कितनी की लागत से मॉडल रोड का निर्माण कराया गया था क्या थी प्रशासनिक स्वीकृति और क्या था टेक्निकल स्वीकति और क्या था संबंधित कार्यालय के द्वारा किस अधिकारी के द्वारा पास किया गया नगर पंचायत परिषद बुढार का मॉडल रोड।

जांच उपरांत हो जाएगा दूध का दूध और पानी पानी कब और किसके द्वारा प्रदान किया गया स्वीकृति आदेश।



Previous Post Next Post