सामाजिक परिवर्तन की सूत्रधार है युवा पीढ़ी।
युवाओं के हाथ होगा नया परिवर्तन मिलेगा विकास की नई तकनीक की गति। डॉक्टर डीके द्विवेदी।
रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत जिले में संचालित प्राइवेट शिक्षण संस्थान शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज में युवाओं को सामाजिक परिवर्तन का सूत्रधार है। इस कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन। दुनिया में लोगों के बीच दिन प्रतिदिन कई तरह के भेदभाव पैदा होते जा रहे हैं। जो कि लोगों के बीच आर्थिक सामाजिक और मानवीय दूरी का कारण बन गए है। इस भेदभाव के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसका मुख्य कारण हमारे अंदर सहयोग और प्रेम की भावना का अभाव है। हमारी युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। हमें परोपकार की भावना और सहयोग के साथ जीना है, तभी हम आनंद की अनुभूति कर सकते हैं। उक्त आशय के उद्गार मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर श्री प्रदीप महतो जी ने संस्था शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज शहडोल में आयोजित आनंद उत्सव में संस्था के नर्सिंग पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं के बीच व्यक्त किए उन्होंने सामाजिक भावनाएं।
कार्यक्रम में उपस्थित संस्था शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज शहडोल के संचालक डॉ. डी.के. द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को परोपकार और सहयोग की भावना के साथ जीवन जीने की कला के बारे में बताया।
संस्था की नर्सिंग प्राचार्य मंगला श्रीवास ने छात्र छात्राओं को बताया कि वास्तविक सुख केवल भौतिक नहीं बल्कि शारीरिक मानसिक और भावनात्मक विकास के साथ होता है। जब हम किसी का सहयोग करते हैं तब हमें अत्यधिक सुख की अनुभूति होती है।
कार्यक्रम में शहडोल जिला आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर बलराम साहू ने छात्र-छात्राओं को राज्य आनंद संस्थान की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर शहडोल की मास्टर ट्रेनर नेहा तिवारी आनंदम सहयोगी सहजेंद्र चतुर्वेदी एवं संस्था के समस्त नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ साथ छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। और कार्यक्रम उपरांत आनंद संस्थान द्वारा छात्र छात्राओं के प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिया गया।
