Top News

नियम निर्देशों को दरकिनार करते,राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के आदेश पत्र की धज्जियां उड़ाते जिले के संबंधित विभाग अधिकारी।

जिले की मुखिया प्रशासनिक अधिकारी शासन के नियम कानून और निर्देशों को शिथिल करते हुए जिले में संचालित सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम की व्यवस्था पर  मुहर लगाते हुए कुछ भी आदेश कर रहें हैं जारी।





 रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल // मुख्यालय प्रदेश सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है जिससे संपूर्ण प्रदेश का विकास हो सके। लेकिन मध्यप्रदेश के सरकार के विकास योजना को विनाशकारी साबित करने में सक्षम हो रहें संबंधित विभाग अधिकारी।

 एक ऐसा ही मामला शहडोल जिले अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा संचालित सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल मध्य प्रदेश के द्वारा नियमों को सर्व शिक्षा सहायक समन्वयक की नियुक्ति को दरकिनार करते हुए नए पदस्थ बीआरसीसी समन्वयक की नियुक्ति कर दिया गया है। 

क्या यह अधिकार जिले के कलेक्टर को राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा प्राप्त होता है कि सारे नियम को जो शासन के द्वारा राज्य शिक्षा केन्द्र  से संचालित नियम को दरकिनार करते हुए जिले में लागू कर मुक्त किया जा सकता है शासन के आदेश के अनुसार जो नियम राज्य शिक्षा केन्द्र से संचालित आदेश नियम है उससे यह संभव होता है कि किसी भी बीआरसीसी समन्वय की नियुक्ति उनके ग्रह ब्लॉक स्तर पर नहीं किया जा सकता है। लेकिन मध्यप्रदेश के शहडोल जिला में ऐसे ही नियुक्ति आदेश जिले के संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया है ।

यह मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिला के दो जनपद शिक्षा केंद्र व्यौहारी और बुढार में बी आर सीसी नियुक्त किए गए हैं जो कि उनके निवास प्रमाण पत्र ही बताते हैं यह दोनों बीआरसीसी उसी ग्रह ब्लॉक के हैं जहां उन्हें पदस्थ कर नियुक्त किया गया है क्या शासन के यह नियम को दरकिनार कर यह नियम निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए रद्दी की टोकरी में डाला जा रहा है।


क्या फिर गुमराह कर नियुक्ति आदेश जारी करवाए जा रहे हैं ।


विशेष सूत्रों अनुसार यह नियुक्तियां संबंधित अधिकारियों के हितार्थ के लिए किया जा रहा है जिससे स्वयं का स्वार्थ सिद्ध होता रहे और बढ़ते भ्रष्टाचार को एक नई गति देकर बढ़ाया जाए और भी ऐसे कई मामले हैं जिन पर संबंधित अधिकारियों के नजर है जिन पर अभी कुछ कुर्सियां टेबल खरीदी भी होना है जिससे संपूर्ण भ्रष्टाचार की रूपरेखा तैयार कर नई गति प्रदान किया जा रहा है ।


शायद इसीलिए  बीआरसीसी कि पदस्थ नियुक्ति आदेश बदल दी गई और उनको उनके ही ग्रह ब्लॉक पर पदस्थ कर नियुक्ति आदेश  जारी किया गया ।


अगले अंक में बीआरसीसी सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत और भी कई खबरों के साथ। 


कौन है इस खेल का मास्टर माइंड। किसके द्वारा किया गया नए बीआरसीसी समन्वयक नियुक्त।


इस बात कि जानकारी लेने के लिए संबंधित विभाग अधिकारीयों से सम्पर्क किया गया लेकिन शासकीय छुट्टी हो से किसी भी संबंधित विभाग अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका।


नए नियुक्त बीआरसीसी समन्वयक से भी सम्पर्क किया गया लेकिन दोनों नए नियुक्त बीआरसीसी समन्वयकों ने फोन रिसीव नहीं किए।

राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के पत्र क्रमांक/ राशिके /स्था/ 2022/5055/भोपाल दिनांक 30.08.2022 में स्पष्ट निर्देश हैं की बीआरसीसी के नियुक्ति उनके गृह ब्लॉक में नहीं किया जा सकता। 

Previous Post Next Post