Top News

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सद्बुद्धि प्रदान करें ईश्वर कांग्रेस के नेताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ।

 युवा कांग्रेस शहडोल ने भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ|



रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत हनुमान मंदिर प्रांगण में कांग्रेस नेताओं के द्वारा पूजा पाठ कर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जिससे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सद्बुद्धि प्रदान करें ईश्वर।

मामला मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में भाजपा नेताओं की उपस्थिति में हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष महिलाओं की शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता आयोजित की गई| हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष स्वघोषित हिंदुत्व के ठेकेदारो द्वारा परोसी गई अश्लीलता । हनुमान जी एवं नारी का अपमान है भाजपा नेताओं द्वारा किया गया कृत्य निंदनीय है| इसके विरोध में युवा कांग्रेस शहडोल द्वारा भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतु जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में युवा कांग्रेस शहडोल जिला द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया| 

उक्त कार्यक्रम में अभिषेक शुक्ला, अतुल तिवारी, निशांत जोशी, श्री नमो, अभिषेक तिवारी, हिमांशु कुमार, अभिजीत कुमार एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Previous Post Next Post