जिले के अंतर्गत कुछ रेत खदान बंद इसके बाद भी यहां धड़ल्ले से अवैध उत्खनन का कारोबार वंशिका ट्रेडर्स रेत खनन कंपनी के नाम।
स्थानीय खनन माफियाओं के द्वारा बंद रेत खदान से रेत की चोरी हाइवा वाहन और 709 ट्रेक्टर वाहन जेसीबी पोकलेन मशीन से हो रहा लोड।
संबंधित विभाग अधिकारी के साथ साथ वन विभाग , राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस कि मिलीभगत ।
जिले अंतर्गत बंद हो चुके रेत खदान में नदी का सीना चीरने में लगे रेत माफिया। संबंधित विभाग अधिकारी ने की कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति कई हाइवा रेत जेसीबी और पोकलेन मशीन से अवैध खनन का कारोबार।
विनोद के पट्टा राज्य में मिट्टी में पट गया जप्त किया गया अवैध भंडारन का रेत।
रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल // जिला के कुछ रेत खदान बंद हो चुके है इसके बाद भी यहां धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन है जारी। ऐसे में बंद रेत खदानों से रेत की चोरी खुलेआम कई हाइवा वाहन और 709 के साथ टैक्टर ट्राली रेत खनन कर निकाला जा रहा है।
जिसमें संबंधित विभाग अधिकारी, राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ साथ वन परिक्षेत्र अधिकारियों कि कार्यवाही संदिग्ध ।
जबकि पोकलेन और जेसीबी मशीन से अवैध रेत खनन कारोबार किया जा रहा है यही दोनों मशीनों से रेत खदान पर ही कई हाइवा और 709 से लेकर ट्रेक्टर गाड़ियों में लोड किया जाता है रेत।
शासन के द्वारा जब्त किए हुए रेत को भी खनन माफियाओं ने बेचा ।
जबकि पूर्व में कई हाइवा किया गया जब्त रेत को संबंधित पुलिस थाना के सुपुर्द किया गया था। इस दौरान क्षेत्र के एस डी एम और तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे उस रेत को भी खनन माफियाओं ने बेचकर कमाए लाखों रुपए।
संबंधित अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में।
जप्त किए गए रेत का स्थान और उस रेत का कारोबार करने वाले माफियाओं के नाम अगले अंक में करेंगे प्रकाशित ।
नकली रॉयल्टी पर्ची का भी कारोबार।
जिला अंतर्गत नवलपुर क्षेत्र में सोन नदी के रेत खनन पर शहडोल और स्थानीय लोगों का अवैध कारोबार जिसमें कई दादा भाई शामिल हैं सिंह साहब, ब्राह्मण ,साहू, और खान भाईयों का चल रहा है राज्य वही देवरी नम्बर एक में यादव भाईयों और लालपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत सोन नदी से ठाकुर बंधुओं का धड़ल्ले से चल रहा अवैध रेत खनन का कारोबार।
स्थानीय स्तर पर चोरी का रेत किया जा रहा खपत।
वंशिका के नाम पर क्षेत्र में संचालित होने वाले कुछ रेत खदान की समय सीमा समाप्त हो चुकी है।
पिछले बर्ष क्षेत्र में अवैध रूप से रेत खनन और परिवहन की मिल रही शिकायतों के बाद जिले के अधिकारियों ने टीम बनाकर इस कार्यवाही को अंजाम दिया था । गौर करने वाली बात यह है कि जिस रेत भंडारन में एसडीएम ने कार्यवाही की है वहां पर लगभग सौ टाली रेत मिली है। एसडीएम ने 100 टाली रेत जब्त किया था। लेकिन आज के स्थिति में पचास टाली रेत भी नहीं होंगे?
वहीं नदी में वाहनों के आने-जाने के लिए बने रोड को भी वन परिक्षेत्र के द्वारा खुला छूट दे दिया गया है।
यादव बंधुओं के साथ बिजौरी में मथुरा नामक व्यक्ति का अवैध रेत खनन कारोबार वन विभाग से मिट्टी निकाल कर नंदी में डंप कर छने हुए उस रेत को बड़े कंपनी के ठेकेदार और स्थानीय स्तर पर है व्यापार जो मथुरा नामक व्यक्ति का धड़ल्ले से चल रहा रेत का कारोबार ।
