कलेक्टर ने शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयों के लिए किया आदेश जारी ।
प्रदेश में बढ़ते हुए शीत लहर प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए 3 जनवरी 2023- को कलेक्टर वंदना वैद्य ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि शहडोल जिले में निरंतर तापमान में गिरावट एवं शीतलहर के बढ़ते प्रभाव के कारण जिला के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई आईसीएसई एवं मध्य प्रदेश बोर्ड से संबद्ध शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए शालाओं के लिए 4 जनवरी से 26 जनवरी 2023 तक दो पाली में संचालित विद्यालयों का संचालन प्रातः 9:00 बजे से पहले ना किया जाए तथा एक पाली में संचालित विद्यालय प्रातः 9:30 बजे से पहले संचालित ना किया जाए। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार संचालित कराई जाएगी यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
वही बढ़ते शीत लहर प्रभाव के कारण प्रभारी कलेक्टर ने कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवीं तक और आंगनबाड़ी केंद्रों का 10 जनवरी 2023 तक किया अवकाश घोषित।
रिपब्लिक न्यूज।शहडोल // प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिले में विगत 2 दिवस से शीत लहर के प्रभाव से प्रातःकाल तापमान 7 डिग्री से कम होने के कारण आंगनवाड़ी के बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के कारण आंगनवाड़ी केंद्रों में 5 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित किया है। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका केंद्रों पर उपस्थित होकर कार्य करेंगी तथा मंगलवार को हितग्राहियों को टेक होम राशन का वितरण करेंगी। इसी प्रकार विद्यालयों के भी अवकाश घोषित किया गया कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवी तक प्रभारी कलेक्टर ने 10 जनवरी 2023 तक सामान्य अवकाश किया घोषित।
आदेश जारी करते हुए कहा है कि शहडोल जिले में शीत लहर एवं कोहरे के कारण निरंतर हो रहे तापमान में गिरावट के कारण जिला के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई एवं मध्य प्रदेश बोर्ड से संबद्ध शालाओं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला अंतर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई एवं मध्य प्रदेश बोर्ड संबंधित विद्यालयों के कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 5 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक सामान्य अवकाश घोषित किया जाता है। विद्यालयीन स्टाफ समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। प्रथम पाली में संचालित होने वाले विद्यालय प्रातः 9:00 बजे से संचालित होंगे।
यह आदेश तत्काल प्रभाव शील होगा।
शासन के आदेश अनुसार अवकाश घोषित किया गया था पिछले सप्ताह विद्यालयों की 25,12,2022 से 1 जनवरी 2023 तक शासन के आदेश अनुसार रहा लेकिन 2 जनवरी 2023 को अनुपस्थित रहे छात्र छात्रा और शिक्षक रहे लापता जिला अंतर्गत कई विद्यालयों में वही कई आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ता रही लापता। सहायिकों के भरोसे चल रहा नौनिहालों का केंद ।
जिले अंतर्गत वही कई शासकीय विद्यालयों में मध्यान भोजन भी नहीं बनाया जा रहा है।
विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी संबंधित जिला और संकुल केंद्र के अधिकारियों की मिली भगत से नौनिहालों के भोजन पर डाला जा रहा डाका।
अगले अंक में प्रकाशित होगा उन सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के नाम के साथ शिक्षक और आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के नाम किस विद्यालय में कब से नहीं बन रहा मध्यान भोजन। जिस पर है किन-किन अधिकारियों की मिली भगत ।

