Top News

माननीय उच्च न्यायालय में शपथ पत्र प्रस्तुत कर लिया अपना स्थगन याचिका वापस फिर भी नहीं हटाएं गए बीआरसीसी क्या मैनेजमेंट गुरु का है कमाल।

 क्यों बनें रहना चाहते हैं ब्रह्मानंद पहले स्थगन के लिए याचिका किया दायर फिर ऐसा क्या हुआ शपथ पत्र प्रस्तुत कर ले लिया वापस अपना स्थगन याचिका ।

जिला प्रशासन के वरिष्ठ कार्यालय में नहीं भेजा गया पत्र प्रतिलिपि ।

कार्यालय कलेक्टर जिला शिक्षा केंद्र अधिकारी के बिना जानकारी के राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल कार्यालय भेजा गया पत्र ।

बीआरसी समन्वयक ब्रह्मानंद श्रीवास्तव को हटाने के लिए। राज्य शिक्षा केंद्र भेजा हुआ पत्र 4, 1, 2023 दिनांक को भोपाल कार्यालय भेजा गया फिर भी आज तक किसी प्रकार से कोई कार्यवाही न करते हुए किसी प्रकार से भर्ती प्रक्रिया नहीं किया गया और बने हुए हैं ब्रह्मानंद श्रीवास्तव जयसिंह नगर विकास खंड बीआरसीसी समन्वयक।



रिपब्लिक न्यूज ।

शहडोल राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा जुलाई 2022 में नवीन बीआरसीसी की नियुक्ति के आदेश जारी कर पुराने कार्यरत सभी बीआरसीसी को अपात्र किया गया था। और सभी नए बीआरसीसी समन्वयक की नियुक्ति के नए आदेश जारी कर सभी जिला शिक्षा केंद्रों पर राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा आदेश पत्र भेजा गया था। राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र अनुसार परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बरिष्ठता के आधार पर नए बीआरसीसी का प्रभार दिया जाएगा जिस पर बहुत सारे बीआरसी समन्वयक परीक्षा उत्तीर्ण कर बीआरसी का पदभार ग्रहण किए हुए हैं।

मैनेजमेंट में डिग्री प्राप्त शहडोल जिला के अधिकारियों के मिलीभगत से शहडोल जिला में एक ऐसा ही बीआरसी समन्वयक जिसने जनपद शिक्षा केंद्र के क्षेत्र अंतर्गत भ्रष्टाचार में लिप्त अपने कार्यों को बढ़ाने के लिए उच्च न्यायालय का शरण लिया और अपने स्थगन को रोकने के लिए याचिका दायर किया। लेकिन बात बनता ना देख बीआरसीसी समन्वयक ने अपना स्थगन याचिका शपथ पत्र प्रस्तुत कर वापस ले लिया फिर भी अपने पद पर आज भी अपने भ्रष्टाचार का इतिहास लिखने में माहिर बीआरसीसी समन्वयक पद पर बने हुए हैं।

कार्यालय जिला शिक्षा केंद्र शहडोल पत्र क्रमांक/जिशिके/ स्थापना/एपीसी-बीआरसी/ 2023/12 के द्वारा राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल कार्यालय भेजा गया पत्र। जिसमें संबंधित विभाग अधिकारी के द्वारा कार्यवाही किया जाना चाहिए था विषय यहां है जिले के विकासखंड केंद्र समन्वयक एवं सहायक परियोजना समन्वयक पद पूर्ति के संबंध में जिला शिक्षा केंद्र शहडोल के द्वारा राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल मध्य प्रदेश कार्यालय भेजा गया पत्र। लेकिन संबंधित जिला कार्यालय के द्वारा किसी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं किया गया और जिसमें जयसिंहनगर बीआरसीसी में कार्यरत ब्रह्मानंद श्रीवास्तव के द्वारा उच्च न्यायालय से स्थगन लेकर पद पर बने रहें हैं। लेकिन ऐसा क्या हुआ की अब इनके द्वारा उच्च न्यायालय से अपना स्थगन याचिका शपथ पत्र प्रस्तुत कर वापस लेने के बाद भी यह पद पर बने हुए हैं।

 मुख्यालय अंतर्गत जिला प्रशासन अधिकारी के वरिष्ठ कार्यालय में नहीं भेजा गया जिला शिक्षा केंद्र के द्वारा प्रतिलिपि जो पत्र इनके द्वारा राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल कार्यालय भेजी गई है। विकासखंड केंद्र पर समन्वयक एवं सहायक परियोजना समन्वयक पद पूर्ति के संबंध में । 

जिले के अधिकारियों को जानकारी दिए बिना पत्र भेजा बारिष्ठ कार्यालय भोपाल। 

कार्यालय जिला शिक्षा केंद्र के द्वारा दिनांक 4,1,2023 को राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल कार्यालय भेजा गया पत्र। जिला शिक्षा केंद्र शहडोल के द्वारा बीआरसीसी समन्वयक जयसिंहनगर इनको हटाने की सूचना पत्र के माध्यम से राज्य शिक्षा केंद्र को प्रेषित किया गया परंतु अब भी अपने पद पर जमे हैं ब्रह्मानंद श्रीवास्तव।

नवीन बीआरसीसी समन्वयक पद पूर्ति हेतु प्रतिनियुक्ति  कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति संदेह को जन्म देता है संबंधित विभाग अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही। 

अब देखने वाली बात यह है कि कब जिले की लोकप्रिय मुखिया कलेक्टर महोदया संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों के द्वारा किया गया गलत तरीके से पत्राचार के लिए कार्यवाही करने की कृपा। 

जयसिंह नगर जनपद शिक्षा केंद्र समन्वयक के पद पर कार्यरत ब्रह्मानंद श्रीवास्तव यह वही अधिकारी हैं जिन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ साथ जिले में पदस्थ सभी अधिकारियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी अपने पांच परसेंट के भ्रष्टाचार में नाम लेकर घसीटा था। कुछ दिन पूर्व वीडियो के साथ इनकी समाचार वायरल होने के बाद इनके ऊपर कार्यवाही संबंधित जिला प्रशासन अधिकारी के द्वारा किया गया था।

विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी जयसिंह नगर बीआरसी समन्वयक ब्रह्मानंद श्रीवास्तव को शिक्षण सत्र के दौरान राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा भेजे जाने वाली राशि के वंडर वट करने के पश्चात पद से हटाए जाएंगे ।


Previous Post Next Post