Top News

प्रदेश के इस जिले का नाम सीएम हेल्पलाइन के नाम। शिकायतों का निराकरण में श्रेष्ठ जिला पंचायत ।

सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए जिला पंचायत कार्यालय शहडोल उत्कृष्ट।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने अधिकारियों को दी बधाई।



रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल // जिले में पीड़ित व्यक्तियों के द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज किए गए शिकायतों का निराकरण के लिए शहडोल अव्वल नम्बर पर 29 दिसंबर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अन्‍तर्गत मुख्‍यमंत्री हेल्‍पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण प्राथमिकता के साथ कराने पर मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र को मध्‍यप्रदेश शासन के विकास आयुक्‍त मलय श्रीवास्‍तव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। साथ ही मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  हिमांशु चंद्र ने सीएम हेल्‍पलाइन का कार्य कर रहे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसी प्रकार भविष्‍य में भी निष्‍ठा एवं समर्पण भावना से आमजन की सेवा भाव निष्‍पादन में सीएम हेल्‍पलाइन के प्राप्‍त शिकायतों का  संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराते रहें ।

मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में विगत 8 माह से सीएम हेल्‍पलाइन में प्राप्‍त शिकायतों का निराकरण में जिला पंचायत शहडोल ए- ग्रेड प्राप्‍त कर रहा है।

कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों ने मुखिया से छुपाई कुछ जानकारियां नहीं तो जयसिंहनगर में किए गए भ्रष्टाचार का बिना जांच करें सीएम हेल्पलाइन की जानकारी नहीं भेजी जाती। पुराने कार्यकाल के दौरान निकाली गई पूरी राशि अधूरा पड़ा निर्माण कार्य जयसिंह नगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत में हो रहे नाली निर्माण कार्य।

Previous Post Next Post