शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय बुढार में रुसा एवम IQAC के तत्वाधान में वनस्पति विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 5- NOV- से आज 06,11,2022 तक किया गया l
शहडोल बुढार// शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महा विद्यालय बुढार में रुसा एवम IQAC के तत्वाधान में वनस्पति विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी मे मुख्य अतिथि अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलपति डा. राजकुमार आचार्य जी थे। संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य Dr. आशा अग्रवाल द्वारा की गई।
संगोष्ठी का विषय इमरजिंग ट्रेण्डस इन साइन्स फॉर सस्टेनेबिल क्लीन ग्रीन एवं हेल्थी अर्थ (Emeging trends is science for sustainable clean, Green, and Healthy Earth)
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि dr. आकाश रंजन शास- मेडिकल कालेज शहडोल रहे l
कार्यक्रम की गेस्ट आफ आनर (Guest of Auanor) डॉ संगीता मसीह प्राध्यापक (प्राणी शास्त्र विभाग) प. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर के हुआ। कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया ने किया।
डॉ. आकाश रंजन, सहा. प्रा. ( मेडिकल कालेज, शहडोल) ने जलवायु परिवर्तन के कारण संक्रामक रोगों के अद्रीय परिवर्तन के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला जिससे सभी को जानकारी मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजकुमार आचार्य ने संधारणीय विकास के साथ साथ वैचारिक स्वच्छता की बात कही।
आपने आधुनिकता के साथ-साथ परंपरागत मूल्यों को भी अपनाने पर जोर दिया । रूसा प्रमुख डॉ अनिल उपाध्याय, आई. क्यू. ए. सी.(IQAC) प्रभारी डॉ. श्रीमती नागमणि मानिकपुरी, कार्यक्रम संयोजन डॉ. मनोज कुजूर, आयोजक सचिव डॉ. राधेश्याम सर और नापित ने संगोष्टी के विभिन्न विषयों पर सभी ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दीपा सिंह ( वाणिज्य विभाग) द्वारा किया गया।
इस संगोष्ठी में देश के विभिन्न भागों से आए हुए प्राध्यापकगण, , रिसर्च स्कालर ,महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण वर्मा जी, जैन सर, एवं अतिथि विद्धान, कार्यालयीन स्टाफ एवं छात्र छात्राएं की मौजूदगी रही ।
महाविद्यालय बुढार की प्राचार्य महोदया ने संगोष्ठी में उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर रूसा प्रमुख डॉक्टर अनिल उपाध्याय, आई. क्यू. ए. सी.(IQAC) ने अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित सभी अतिथियों का आभार जताया।
