Top News

मां सिंह वाहिनी भटिया में विशाल भंडारे के साथ भगवान कथा ज्ञान का समापन।

 


शहडोल जनपद पंचायत विकासखंड बुढार क्षेत्र अंतर्गत भाटिया के मां सिंह वाहिनी नवयुवक समिति भाटिया जैतपुर के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान दिनांक 26-2- 2022 से प्रारंभ होकर 6-3-2022 तक कथा वाचक शू श्री रश्मि जीके मुखारविंद से भागवत कथा ज्ञान का सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। साथ ही 7-3- 2022 को समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल क्षेत्र के श्रद्धालुओं सहित लगभग दो लाख से अधिक कि संख्या में क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । 


कार्यक्रम में नागा संतो की उपस्थिति से आयोजन शोभायमान हुआ । जिले के प्रभारी मंत्री  राम खेलावन पटेल जी, जैतपुर विधायिका श्रीमती मनीषा सिंह जी, विधायक जयसिंह नगर श्री जय सिंह मरावी जी एवं जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी सहित सभी अधिकारी एवं पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मां सिंह वाहिनी नवयुवक समिति भटिया के समस्त पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनता और प्रिंट.ए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ।

Previous Post Next Post