Top News

विश्व महिला दिवस के अवसर पर नगर की महिलाओं ने दिया एकता का संदेश

 पारू कलेक्शन में मनाया गया विश्व महिला दिवस


शहडोल। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर क्षेत्र अंतर्गत महिलाओं ने एक साथ मिलकर शहर के प्रतिष्ठित स्थानीय पारू कलेक्शन में विश्व महिला दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आज वर्तमान समय में महिलाओं की स्थिति और अधिकारों पर चर्चा की गई तथा केक काटकर महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाइयां दी।

 कार्यक्रम में नगर कि सभी महिलाएं शामिल होकर अपने - अपने दायित्वों का निर्वहन करने और विचारों के साथ मिलकर संकल्प लिया अपने नगर क्षेत्र पर सभी के दुःख सुख में सहभागिता निभाएंगे।

 कार्यक्रम में शामिल पारू कलेक्शन की संचालिका श्रीमती डिंपल जैन, राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नूतन सिंह चौहान, समाज सेविका दीपिका निगम, पूनम जैन, श्वेतांजली पाठक, रिंकी दुबे एवं संजू मोर के साथ नगर कि कई महिलाएं उपस्थित रही।

Previous Post Next Post